वीरेन्द्र सहवाग ने सानिया मिर्जा को दिया सलेक्टर बनने का मौका, पढिये पूरी खबर

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
क्रिकेट के मैदान से संन्यास लेने के बाद वीरु सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं, वो आये दिन अपने ट्वीट्स की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग की गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में होती थी, क्रिकेट के मैदान से संन्यास लेने के बाद वीरु सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं, वो आये दिन अपने ट्वीट्स की वजह से चर्चा में बने रहते हैं, सहवाग एक बार फिर से चर्चा में हैं, दरअसल उन्होने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को सलेक्टर बनने का मौका दिया है।

वीरु का ट्वीट
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, कि 1 सितंबर को जब पोलार्ड इलेवन खेलेगा ब्रावो इलेवन के साथ, तो हमें मौका मिलेगा,
अपने घर पर बैठे अपनी पसंदीदा टीम को कंट्रोल करने का, अब आप फैसला कीजिए, कि रियल मैच में प्लेइंग इलेवन में कौन खेलेगा, कौन कैप्टन बनेगा, विकेट गिरने पर बल्लेबाजी के लिये कौन आएगा, हर ओवर के बाद गेंदबाजी कौन करेगा, ये आपका मौका है सलेक्टर बनने का, डाउनलोड कीजिए द सलेक्टर ऐप्प, मैं हूं पोलार्ड के साइड, मैं पूछना चाहूंगा सानिया मिर्जा से, अगर वो सलेक्टर बनी तो किसका साइड देंगी।

नया ऐप्प लांच 
मालूम को पिछले सप्ताह नईदिल्ली में द सलेक्टर ऐप्प लांच किया गया है, दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा और सहवाग इसे ब्रांड एंबेसडर हैं,
चयनकर्ता की भूमिका निभाना हर क्रिकेट फैंस का सपना होता है, वो चाहते हैं कि इस मुकाबले में इस खिलाड़ी को नहीं बल्कि दूसरे खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिये था।

मनपसंद टीम चुनने का मौका 
द सलेक्टर ऐप्प उन क्रिकेट फैंस को टीम चुनने की आजादी देगा, जो अपने तरीके से टीम चुनना चाहते हैं, प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे,
जिसमें से प्रशंसकों को अपनी चुनी हुई टीम के लिये प्लेइंग इलेवन चुनने का मौका मिलेगा, टीम जीतने पर ईनाम भी मिलेगा।