हाउडी मोदी पर फिदा शत्रुघ्न सिन्हा, अमित शाह के लिये कही ऐसी बात, कि नई चर्चा शुरु

अपने ट्वीट में शॉटगन ने हाउडी मोदी कार्यक्रम की खूब तारीफ की, उन्होने इस कार्यक्रम को दो देशों के मजबूत संबंध बनाने का रास्ता भी माना।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाउडी मोदी कार्यक्रम की देश के साथ-साथ विदेशों में भी खूब चर्चा हो रही है, इस समारोह में मोदी  को और करीब से जानने के लिये भारतीय और अमेरिकी मूल के करीब 50 हजार लोग मौजूद थे, इस कार्यक्रम के जरिये मोदी को ना सिर्फ लोगों से जुड़ने बल्कि दो देशों के संबंधों को और मजबूत करने का भी मौका मिला, मोदी के इस खास कार्यक्रम को लेकर कई फिल्म सितारों ने भी ट्वीट किया, अब पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर टिप्पणी की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शान में पढे कसीदे
अपने ट्वीट में शॉटगन ने हाउडी मोदी कार्यक्रम की खूब तारीफ की, उन्होने इस कार्यक्रम को दो देशों के मजबूत संबंध बनाने का रास्ता भी माना, अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने हाउडी मोदी को लेकर लिखा,
भारतीय-अमेरिकी दोस्ती शुरु करने का क्या शानदार तरीका है, ये समारोह दो देशों और महान नेताओं की मजबूत दोस्ती का भी गवाह बनेगा, उन्होने आगे लिखा, ये सब बहुत शानदार है, आखिरकार इस समारोह के जरिये दो देशों के नाम, काम, भविष्य, व्यापार, आंतरिक समझ और सहयोग विकसित होंगे।

अमित शाह का भी जिक्र
हाउडी मोदी के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में अमित शाह का भी जिक्र किया, उन्होने लिखा कि यहां हमारे मास्टर रणनीतिकार गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करना भी जरुरी है,
जिन्होने इसे परफेक्ट बनाने में बड़ी भूमिका अदा की, कुल मिलाकर ये शाम काफी शानदार रही।

चुनाव के बाद बदल गये सुर
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले शॉटगन बीजेपी में थे, वो खुलकर मोदी और शाह की आलोचना करते थे, जिसके बाद पार्टी ने पटना साहिब से उनका टिकट काट दिया,
नाराज शॉटगन ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और चुनाव लड़े, उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, चुनाव के बाद शत्रुघ्न सिन्हा के तेवर बदल गये हैं, वो खुलकर मोदी और शाह की तारीफ में कसीदे पढ रहे हैं।