अधेड़ रिक्शेवाले ने 100-200 नहीं बल्कि 3 हजार से ज्यादा लड़कियों को प्यार के चंगुल में फंसाया, पढिये पूरी खबर
यूपी बरेली के इज्जतनगर थाने में पूछताछ के दौरान जावेद ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद मुंबई से लेकर बरेली तक दर्जनों लड़कियों ने उसे शादी का प्रपोजल भेजा।
जी हां, हेडर पढकर आप भी हैरान होंगे, कि आखिर एक रिक्शा चलाने वाला ये कैसे कर सकता है, फेसबुक पर आईपीएल नुरुल हसन बने रिक्शा चालक जावेद ने खुद बताया कि पहले उसके फेसबुक पर करीब 500 मित्र थे, फिर आईपीएस का फोटो लगाने के बाद कुछ ही दिनों में उनके 5 हजार दोस्त हो गये, उनकी लिमिट पूरी हो गई, इन 5 हजार में साढे तीन हजार लड़कियां दोस्त थीं।खुद किया खुलासा
यूपी बरेली के इज्जतनगर थाने में पूछताछ के दौरान जावेद ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद मुंबई से लेकर बरेली तक दर्जनों लड़कियों ने उसे शादी का प्रपोजल भेजा,
52 वर्षीय जावेद पिछले 6 महीने से लड़कियों से आईपीएस की तस्वीर लगाकर चैटिंग कर रहा था, कई लड़कियों ने उसे फेसबुक पर आईलवयू के संदेश भी भेजे, वो भी उसे आई लव यू टू लिखकर भेज देता था।
नंगी तस्वीरें भेजने लगी
हाई स्कूल फेल जावेद ने बताया कि वो थोड़ी बहुत अंग्रेजी जानता है, लड़कियां अपने किस करते हुए तस्वीर के बाद नंगी तस्वीरें भी भेजने लगी, उसने कई लड़कियों की तस्वीर और चैटिंग भी पुलिस को दिखाई,
वर्तमान में वो 16 लड़कियों के साथ चैटिंग कर रहा था, पूछताछ के बाद इज्जत नगर पुलिस ने उसे मुकदमे में दाखिल कर दिया, सोमवार को जावेद को भी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया, जावेद ने कहा कि बरेली की युवती उसे सबसे ज्यादा कॉल और मैसेज करती थी, हालांकि उसने कभी कॉल रिसीव नहीं किया और ना ही वीडियो कॉल किया।
पत्नी ने तोड़े 5 मोबाइल
जावेद शादीशुदा है, उसका जवान बेटा है, उसकी पत्नी को पता चल गया था कि जावेद काम छोड़कर फेसबुक पर लड़कियों से चैटिंग में लगा रहता है,
लड़कियों की नंगी तस्वीरें देखकर उसकी पत्नी ने उसके 5 मोबाइल तोड़ दिये, इसके बावजूद वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, पुलिस के उठाने के बाद उसने चैटिंग बंद की, पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है।


