कपिल शर्मा के को-स्टार का कटा चालान, सेट पर आकर यू निकाला गुस्सा, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कीकू शारदा सोनम और दुल्कर सलमान को देखकर कहते हैं।

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा शो हर बार अपने नये एपिसोड से लोगों को हंसाने की भरपूर कोशिश करता है, ऐसा ही कुछ धमाल इस बार भी शो के नये एपिसोड में होने वाला है, दरअसल इस बार कपिल के शो में द जोया फैक्टर की टीम यानी सोनम कपूर और दुल्कर सलमान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिये पहुंचेंगे, जिनके साथ कपिल भी खूब मस्ती और बातचीत करेंगें, इसी बीच कपिल के को-स्टार कीकू शारदा सेट पर आकर अपना गुस्सा जाहिर करने लगते हैं, कीकू ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया, जिस बात से उन्हें काफी गुस्सा आ रहा है।

जोयाबीन खा गये 
शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कीकू शारदा सोनम और दुल्कर सलमान को देखकर कहते हैं, कि उन्होने द जोया फैक्टर का ट्रैलर देखा,
उन्हें ट्रेलर इतना पसंद आया, कि घर में रखी सारी जोयाबीन खा गये, इस बात को सुनकर सोनम और सलमान हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं। कीकू की बात सुनकर कपिल कहते हैं कि जोयाबीन नहीं सोयाबीन होता है।

कंटेंट और स्टोरी से धमाल
द कपिल शर्मा शो हर बार अपने कंटेंट और स्टोरी से धमाल मचाने की कोशिश करता है, शो के किरदारों की एक्टिंग हो या फिर चुटकुले हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देते हैं।
हालांकि शो की टीआरपी पहले जैसी तो नहीं आ रही, लेकिन कपिल ने अच्छा कमबैक किया है।

20 सितंबर को फिल्म रिलीज
सोनम कपूर और दुल्कर सलमान की फिल्म चौहान के नॉवेल द जोया फैक्टर पर आधारित है, ये फिल्म इसी महीने 20 सितंबर को रिलीज होगी,
इस दिलचस्प कहानी को बड़े परदे पर देखने के लिये फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें