जब दिनेश कार्तिक पर गांगुली झल्ला पड़े थे, कौन है रे पागल, कहां-कहां से पकड़ लाते हैं

दिनेश कार्तिक ने उस बारे में बताते हुए कहा कि ये मेरा डेब्यू टूर था, हालांकि मैं प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं था, लेकिन इसके बावजूद कप्तान गांगुली को गुस्सा दिला दिया था।

आईसीसी विश्वकप 2019 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इन दिनों टीम से बाहर हैं, 34 वर्षीय क्रिकेटर ने एक कार्यक्रम में दिलचस्प खुलासा किया है, दरअसल ये मामला साल 2004 का है, इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के लिये पहली बार दिनेश कार्तिक को टीम में जगह मिली, इस टूर्नामेंट में भारत और पाक के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ था, उस मुकाबले में टीम के कप्तान सौरव गांगुली दिनेश कार्तिक पर बिफर पड़े थे, इसका खुलासा खुद दिनेश ने किया है, उन्होने बताया कि कैसे उनकी एक हरकत से गांगुली झल्ला पड़े थे।

गांगुली को गुस्सा दिला दिया
दिनेश कार्तिक ने उस बारे में बताते हुए कहा कि ये मेरा डेब्यू टूर था, हालांकि मैं प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं था, लेकिन इसके बावजूद कप्तान गांगुली को गुस्सा दिला दिया था,
मैं उस मुकाबले में सब्सीट्यूट था, जब भी विकेट गिरता था, तो पानी लेकर तुरंत मैदान पर आ जाता था, उसी दौरान मैंने नहीं देखा और संतुलन खोने की वजह से सौरव गांगुली के ऊपर गिर पड़ा, इस धक्के की वजह से कप्तान तीन-चार कदम पीछे चले गये, वो खुद पर काबू नहीं रख सके और मुझ पर झल्लाते हुए कहा, ऐ कौन है रे, ऐसा लोग को किधर-किधर से लाते हैं।

युवी ने किया असलियत का खुलासा 
दिनेश के इस खुलासे के बाद टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने ट्विटर पर उनके बयान को दुरुस्त करते हुए बताया कि वास्तव में गांगुली ने कहा क्या था,
युवी के मुताबिक गांगुली ने तब दिनेश कार्तिक को कहा था कि कौन है रे ये पागल, कहां से पकड़ के लाते हैं। आपको बता दें कि उस मुकाबले में युवी शून्य पर आउट हुए थे।

करो या मरो मुकाबला
भारत और पाक के बीच हर मुकाबला हाई वोल्टेज होता है, लेकिन उस मुकाबले में दोनों टीमों को जीत के बाद सेमीफाइनल का टिकट मिलना था, तो हार के बाद वापस घर आना था,
पाक ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, द्रविड़ और अगरकर की मदद से टीम इंडिया ने 200 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, गेंदबाजी में इरफान पठान ने शुरुआती ओवरों में ही यासिर हमीद, इमरान फरहत और शोएब मलिक को आउट कर जोरदार सफलता दिलाई, लेकिन मोहम्मद यूसूफ के शानदार प्रदर्शन की वजह से पाक ने ये मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम किया था।