इश्क के आरोपों में घिरे एसपी साहब, बेबस पति ने डीजीपी से कहा रात भर मेरी पत्नी से

करीब 7 दिन पहले महिला के पति को इस बात की भनक लग गई, जिसके बाद उसने पत्नी के मोबाइल फोन को चेक किया।

यूपी के आगरा जिले में तैनात एक एसपी लखनऊ में रहने वाली एक महिला से फोन पर प्यार भरी बातें करते हैं, व्हाट्सएप ऐप्प पर चैटिंग भी होती है, जब महिला के पति को इस बारे में जानकारी मिली, तो फिर उनके घर में रार हो गया, पति ने तुरंत डीजीपी ऑफिस में एसपी की शिकायत की, डीजीपी ऑफिस ने इस मामले की जांच आगरा एसएसपी को सौंप दी है।

रोजाना रात को होती है बात
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी एसपी आगरा में पिछले कुछ महीने से तैनात है, पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि उनका महिला से साल 2018 में फोन के जरिये ही संपर्क हुआ था,
जिसके बाद आये दिन बातें होने लगी, धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढने लगी, पुलिस अधिकारी रोजाना रात को फोन पर महिला से घंटों बातें करने लगे।

महिला के पति को पता चला
करीब 7 दिन पहले महिला के पति को इस बात की भनक लग गई, जिसके बाद उसने पत्नी के मोबाइल फोन को चेक किया, पत्नी से जब फोन कॉल और मैसेज के बारे में पूछा,
तो घर में कलह शुरु हो गया। महिला के पति ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पत्नी उसके साथ अनमना व्यवहार कर रही थी, तभी उसे शक हो रहा था।

लखनऊ में तैनात रहा है अधिकारी 
आरोपी पुलिस अधिकारी लखनऊ में भी तैनात रहा है, वहीं पुलिस वाले इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, हालांकि एक वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायती पत्र मिलने की पुष्टि की है,
शिकायती पत्र में कहा गया है कि अधिकारी के पास 5 सिम कार्ड है, इनसे बदल-बदलकर बात करते हैं, पत्र में मोबाइल नंबर भी दिये गये हैं और कॉल डिटेल निकलवाने की बात कही गई है।