ये है सुनील शेट्टी के बेटे की प्रेमिका, निजी तस्वीरों को किया पोस्ट

अहान जल्द ही डेब्यू करने वाले हैं, वो साउथ की फिल्म आरएक्स 100 के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, ये फिल्म मिलन लूथरिया बना रहे हैं।

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, दरअसल अहान तान्या श्रॉफ को डेट कर रहे हैं, तान्या की तस्वीर पर अहान ने आई लव यू कमेंट किया है, जो अपने आप ही सब कुछ बयां कर रहा है, खुलेआम इस तरह का कमेंट बताता है कि अहान अपने रिश्ते को बिल्कुल भी छिपाने के मूड में नहीं हैं, फिल्मों में एंट्री से पहले ही स्टार किड अपने रिलेशनशिप की वजह से खबरों में आ गये हैं।

यूरोप में हॉलीडे  
अहान और तान्या इन दिनों यूरोप में हॉलीडे मना रहे हैं, दोनों वहां से लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, इससे पहले कभी भी दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट नहीं करते थे,
वो सिर्फ कमेंट से ही अपने प्यार का इजहार करते दिखते थे, लेकिन अब तान्या ने एक बेहद रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की है।

रोमांटिक तस्वीर 
तान्या श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में उन्होने लिखा है, माई रॉक, इस पर सुनील शेट्टी के बेटे ने लिखा, आई लव यू,
इस तस्वीर में अहान और तान्या दोनों दिख रहे हैं, तान्या इसमें छोटे कपड़ों में नजर आ रही हैं।

डेब्यू फिल्म
अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो अहान जल्द ही डेब्यू करने वाले हैं, वो साउथ की फिल्म आरएक्स 100 के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, ये फिल्म मिलन लूथरिया बना रहे हैं,
फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया नजर आएगी, अहान को फिल्म में लेने पर मिलन लूथरिया ने कहा कि हमें जब इस फिल्म का आइडिया आया, तो महसूस हुआ कि अहान इस रोल के लिये बेस्ट हैं, क्योंकि ये एक टिपिकल लव स्टोरी नहीं बल्कि इसमें कई इमोशन, एक्शन, ड्रामा और ह्यूमर है, हमें भरोसा हो गया, कि ये अहान के लिये सही फिल्म है।