प्रेमी संग रोमांटिक अंदाज में दिखी सुष्मिता सेन, तस्वीरें देख फैंस ने कह दी ऐसी बात
सुष्मिता सेन इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, इन तस्वीरों को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है।
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की अदाओं का कोई जबाव नहीं, उनकी तस्वीर हो या वीडियो, पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है, ऐसा ही कुछ जादू सुष्मिता सेन की हाल की तस्वीर को भी देखने को मिल रहा है, इन तस्वीरों में पूर्व मिस यूनिवर्स अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।मालदीव में मना रही छुट्टियां
सुष्मिता सेन इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, इन तस्वीरों को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है,
जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्वॉयफ्रेंड के साथ अलग-अलग पोज देती दिख रही है।
कैप्शन
सुष्मिता ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए रोहमन शॉल के लिये अपना प्यार भी जताया है, अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा लव,
तस्वीर में जहां सुष्मिता शिमरी व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं, तो वहीं उनके प्रेमी व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में दिख रहे हैं, खास बात तो ये है कि इनकी तस्वीरें देख फैंस तारीफ करने से नहीं रुक रहे हैं, एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, प्योर लव।
प्यार स्वीकार चुके हैं
मालूम हो कि सुष्मिता अपनी बेटियों रिनी, अलिशा और ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ छुट्टियां बिता रही हैं, सुष्मिता और रोहमन पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं,
दोनों ने काफी पहले ही अपना प्यार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है, दोनों की तस्वीरें और वीडियोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।


