टाइगर श्रॉफ की बहन ने गुपचुप कर ली शादी? ब्वॉयप्रेमी के पोस्ट पर दिया ऐसा जबाव
जैकी श्रॉफ की बेटी ने कहा कि ये हास्यास्पद है, Wifey केवल एक शब्द है, ये देखना बड़ा अजीब था कि इस वजह से कितनी खबरें बन गई, कि हमने गुपचुप शादी कर ली है।
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर की बहन कृष्णा पिछले कुछ दिनों से अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड की एक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं, दरअसल उनके ब्वॉयफ्रेंड इबान ह्याम्स ने अपनी एक पोस्ट में कृष्णा को Wifey लिखा था, जिसके बाद कहा ये जाने लगा कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, जब ये खबर उड़ते-उड़ते कृष्णा तक पहुंची, तो उन्होने इस पर अपना पक्ष रखा है, और शादी की खबर को गलत बताया है।मुंबई मिरर से बात करते हुए जैकी श्रॉफ की बेटी ने कहा कि ये हास्यास्पद है, Wifey केवल एक शब्द है, ये देखना बड़ा अजीब था कि इस वजह से कितनी खबरें बन गई, कि हमने गुपचुप शादी कर ली है,
ये बात इतनी बढ गई, कि मेरी मां आयशा श्रॉफ ने भी मुझसे पूछ लिया था कि आखिर ये चल क्या रहा है।
टाइगर के दोस्त हैं इबान
कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि इबान और उनके भाई टाइगर श्रॉफ ने कुछ दफा साथ में बॉस्केटबॉल खेला है, इबान तो पहले ये भी नहीं जानते थे कि टाइगर की कोई बहन भी है,
जब कृष्णा से पूछा गया कि क्या इबान फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो इस पर उन्होने कहा कि वो फिल्मों में इंट्रेस्टेड हैं, लेकिन फिलहाल अपना पूरा फोकस स्पोर्ट्स पर कर रहे हैं।
कृष्णा को कर रहे डेट
कृष्णा ने बताया कि इबान स्पोर्ट्स के अलावा म्यूजिक भी बनाते हैं, उन्होने लॉस एंजेलिस और ऑस्ट्रेलिया में कई प्रोजेक्ट्स में काम भी किया है, कृष्णा बेहद गुडलुकिंग हैं,
लेकिन वो अपना करियर एक्टिंग के बजाय डायरेक्शन में बनाना चाहती हैं, इबान बॉस्केटबॉल प्लेयर हैं, और पिछले कुछ समय से कृष्णा को डेट कर रहे हैं।


