लोगों को खूब भा रहे हैं ट्रैफिक नियमों से बचने के ये उपाय, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
नये ट्रैफिक नियमों की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर चुटकुलों की बाढ आ गई है, जिनमें लोग बढाये गये जुर्माने पर अपने अपने अंदाज में विरोध करते दिख रहे हैं।
देश में नया मोटर व्हीकल एक्टर लागू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से उसके प्रावधानों का माखौल उड़ा रहे हैं, कोई लिख रहा है कि नये नियम के अनुसार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा, जिसमें बिना हेलमेट के ड्राइविंग, ओवर लोडिंग के अलावा कई अन्य सख्त प्रावधान भी तय किये गये हैं।चुटकुलों की बाढ
नये ट्रैफिक नियमों की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर चुटकुलों की बाढ आ गई है, जिनमें लोग बढाये गये जुर्माने पर अपने अपने अंदाज में विरोध करते दिख रहे हैं,
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि ये वीडियो पुराना है, जिसे देखकर ये मान लें, कि नये नियम लागू होने के बाद ऐसा कुछ हुआ है।
वीडियो वायरल
इस वायरल वीडियो का कैप्शन है, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना गैरकानूनी है, चलना नहीं, वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग व्यस्त सड़क पर बाइक से उतरकर उसे चला रहे हैं,
पंकज नैन के हैंडल ने इसे ट्वीट कर लिखा है कि ट्रैफिक चालान से बचने के अनोखे तरीके और भारतीय जुगाड़ के राजा-रानी हैं, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। वहीं दूसके यूजर्स ने भी इस पर खूब मजे लिये हैं।
लोग ले रहे मजे
सोशल मीडिया पर कुछ लोग तो सरकार के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं, उनका कहना है कि इससे लोगों में अनुशासन आएगा, वो नियमों का पालन करना सीखेंगे,
तो वहीं कुछ लोग अजब-गजब तर्क दे रहे हैं, नीचे ऐसे ट्वीट्स को देखें कि लोग क्या-क्या कह रहे हैं।
This is hilarious.— Pankaj Nain IPS (@ipspankajnain) September 3, 2019
Innovative ways to avoid traffic challans
☺️☺️
Pls follow traffic rules to avoid such situations #MotorVehiclesAct2019 pic.twitter.com/hh7c1jWC80
Traffic Police : Driving Without Helmet Fine Is Rs 1000 😎— Kumar Manish (@kumarmanish9) September 4, 2019
Jugaadu Indian Janta : 🤓👇#Trafficviolation
Via WA. pic.twitter.com/kPKTvxOsPY


