टेस्ट सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली के लिये आई बुरी खबर, छीन सकता है ताज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ मौजूदा दौर में बेहतरीन फॉर्म में हैं, चौथे एशेज टेस्ट के लिये उन्हें टीम में चुना गया है।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और वनडे के बाद अब टेस्ट सीरीज में भी जीत हासिल की, जमैका में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में 257 रन की इस जीत के साथ ही विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान बन गये हैं, उन्होने धोनी को पीछे छोड़ते हुए बतौर कप्तान 28वीं टेस्ट जीत हासिल की, विदेश में टेस्ट जीत के मामले में विराट पहले ही धोनी और गांगुली को पीछे छोड़ भारत के सबसे कामयाब कप्तान बन चुके हैं।

बुरी खबर आई
ऐसा नहीं है कि वेस्टइंडीज में विराट कोहली के लिये सब अच्छा ही रहा, भले भारतीय कप्तान के तौर पर विराट ने कुछ ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया हो,
लेकिन बतौर बल्लेबाज उनका प्रदर्शन उनके कद के मुताबिक औसत रहा, जमैका टेस्ट की दूसरी पारी में विराट बिना खाता खोले ही आउट हो गये, जिसके बाद टेस्ट के शीर्ष बल्लेबाज के लिये बुरी खबर आई है।

नंबर वन रैंकिंग
विराट कोहली मौजूदा टेस्ट रैंकिग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं, उनके नाम 910 रेटिंग है, लेकिन मुसीबत ये है कि कंगारु बल्लेबाज स्टीव स्मिथ उनसे टेस्ट बादशाहत छीनने को तैयार बैठे हैं,
दूसरे नंबर पर काबिज स्मिथ की रेटिंग 904 है, दोनों के बीच अंकों का फासला बेहद कम है, टीम इंडिया को अगली टेस्ट सीरीज कुछ दिनों के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, तो इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि स्मिथ टेस्ट रैंकिंग में विराट को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर सकते हैं।

स्मिथ निकल सकते हैं आगे
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ मौजूदा दौर में बेहतरीन फॉर्म में हैं, चौथे एशेज टेस्ट के लिये उन्हें टीम में चुना गया है, अगर वो इस टेस्ट में 50 रन की भी पारी खेल लेते हैं,
तो विराट से आगे निकल सकते हैं, बॉल टेम्परिंग के आरोप में एक साल का प्रतिबंध झेल कर लौटे स्मिथ ने एजबेस्टन में हुए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था, इसके बाद लॉर्ड्स में भी 92 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि जोफ्रा ऑर्चर की बाउंसर से घायल होने की वजह से वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिये नहीं आये, तीसरे टेस्ट से भी बाहर रहे, लेकिन चौथे टेस्ट के लिये टीम में चुन लिया गया है।

4 पारियों में 136 रन 
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिये बतौर बल्लेबाज वेस्टइंडीज दौरा कुछ खास नहीं रहा, भारतीय रन मशीन का बल्ला यहां खामोश रहा, उन्होने दो टेस्ट मैच की चार पारियों में सिर्फ 136 रन बनाये,

इस दौरान उनका औसत सिर्फ 34 का रहा, जो विराट के कद को बिल्कुल भी शूट नहीं करता है।