शिकायत करने थाने पहुंची महिला के सामने कांस्टेबल ने रखा 'गंदा शर्त', पुलिस महकमे में हड़कंप
रिपोर्ट के अनुसार महिला शिकायतकर्ता ने पुलिस कांस्टेबल राकेश सिंह पर वीडियो जारी कर शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव डालने का आरोप लगाया है।
यूपी के अमेठी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, दरअसल एक महिला ने पुलिस कांस्टेबल पर सनसनीखेज आरोप लगाया है, महिला के अनुसार सिपाही ने उसकी शिकायत दर्ज करने के लिये उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी, लेकिन जब महिला ने इंकार कर दिया, तो फिर आरोपी सिपाही एफआईआर दर्ज करने की एवज में रिश्वत मांगने लगा, ये मामला अमेठी के जामो थाना क्षेत्र का है, घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।क्या है पूरा मामला
मिरर नाऊ में छपी रिपोर्ट के अनुसार महिला शिकायतकर्ता ने पुलिस कांस्टेबल राकेश सिंह पर वीडियो जारी कर शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव डालने का आरोप लगाया है,
महिला ने बताया कि जब वो थाने पहुंची तो वहां कांस्टेबल राकेश से मिली, फिर शिकायत के बाद राकेश ने मुआयना करने की बात कहकर घर भेज दिया, उसने आश्वासन दिया, कि वो शिकायत को देखेगा।
संबंध बनाने के लिये दबाव डाला
आरोपी कांस्टेबल महिला के गांव पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया, फिर आरोपी ने महिला को कहा कि वो उसके कमरे पर आकर खाना बना दे, तो उसके पक्ष में रिपोर्ट लगा देगा,
फिर महिला के अनुसार जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया, तो सिपाही ने जुर्माना भरने की बात कही, महिला ने जब इससे भी इंकार कर दिया, तो आरोपी ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव डालना शुरु कर दिया।
पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
आपको बता दें कि महिला ने जो आरोप लगाये हैं, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में महिला पुलिस के बड़े अधिकारियों से आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है,
वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, खुद एसपी ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए महिला एसओ को मामले की जांच सौंप दी है।


