दहेज नहीं लाने पर पति करता था अप्राकृतिक यौन शोषण, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पीड़िता महिला का आरोप है कि उसका पति उसे दहेज के लिये प्रताड़ित करता था, वो उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था।

यूपी के अमरोहा जिले में एक विवाहिता ने अपने पति और जेठ पर संगीन आरोप लगाये हैं, पीड़िता महिला का कहना है कि दहेज में कार और पांच लाख रुपये नकद नहीं लाने पर उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं महिला ने ये भी कहा कि उसका पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था, मना करने पर उसकी पिटाई करता था, फिलहाल मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के बाद पति समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

क्या है पूरा मामला 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली विवाहिता का निकाह 18 जून 2018 को मुस्लिमी रीति रिवाज से अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के निवासी युवक के साथ हुई थी,
विवाहिता महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे, 5 लाख नकद और कार की मांग करने लगी, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाने लगी।

अप्राकृतिक संबंध बनाता था पति 
पीड़िता महिला का आरोप है कि उसका पति उसे दहेज के लिये प्रताड़ित करता था, वो उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था, विरोध करने पर मारपीट करता था,
महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 3 सितंबर की रात 2 बजे पति ने उसे अपने बड़े भाई के कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस कर रही जांच
पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, साथ ही ससुरालियों ने उसे बंधक बनाकर रखा था, किसी तरह वो अपने मायके पहुंची, जिसके बाद परिजनों को आपबीती सुनाई,
कोतवाली पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत 8 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।