आखिरी सांस तक रीमा लागू से किया वादा निभाते रहे करण जौहर के पापा, श्रीदेवी की इस जिद से हो गये थे परेशान
नाइनटीज में श्रीदेवी स्टार एक्ट्रेस थी, फिल्मों में उनका कद इतना ऊंचा हो गया था कि निर्माता-निर्देशक भी बिना कोई टाल-मटोल किये उनकी बातें सुनते थे।
बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले यश जौहर की खास बात ये थी कि वो अपने एक्टर्स की बेहद सम्मान करते थे, फिल्म के दौरान ही उन्होने एक्ट्रेस रीमा लागू से एक वादा किया था, जो उन्होने आखिरी फिल्म तक निभाया, दरअसल ये वादा उन्होने स्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिद की वजह से किया था।रोल कटवा दिया
दरअसल नाइनटीज में श्रीदेवी स्टार एक्ट्रेस थी, फिल्मों में उनका कद इतना ऊंचा हो गया था कि निर्माता-निर्देशक भी बिना कोई टाल-मटोल किये उनकी बातें सुनते थे,
कहा जाता है कि वो अपने रोल की वजह से दूसरे सितारों का रोल कटवा देती थी, इसका शिकार एक बार रीमा लागू को भी होना पड़ा, एक रिपोर्ट के अनुसार कोरियोग्राफर सरोज खान ने बताया कि श्रीदेवी और रीमा लागू महेश भट्ट की फिल्म गुमराह में साथ काम कर रही थी, 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म में रीमा श्रीदेवी के मां के किरदार में थी, वैसे तो दोनों में सिर्फ 5 साल का अंतर था, लेकिन पिछले कुछ फिल्मों की वजह से रीमा की पहचान एक मां के किरदार में हो गई थी।
किरदार पर चली कैंची
श्रीदेवी ने एडिट के दौरान जब फिल्म देखी, तो उन्हें लगा कि रीमा का किरदार उनसे ज्यादा दमदार है, जिसके बाद श्रीदेवी ने तुरंत यश जौहर और महेश भट्ट से रीमा के रोल पर कैंची चलाने को कहा,
श्रीदेवी की इस बात को दोनों मान गये, और रीमा के किरदार पर कैंची चला दिया गया।
मजबूरी में करना पड़ा
यश जौहर चाहते थे कि रीमा का किरदार ना काटा जाए, लेकिन मजबूरी में उन्हें ऐसा करना पड़ा, इस बात का यश जौहर को भी मलाल था, उन्होने इसका हर्जाना चुकाने के लिये रीमा लागू से वादा किया,
कि अब उनकी अगली फिल्मों में मां का किरदार वहीं निभाएगी, जिसके बाद उनकी हर फिल्म में रीमा लागू नजर आई।


