बीजेपी के बागी बनेंगे संकटमोचक, चुनाव से पहले बड़ी भूल कर गये थे खट्टर, अब शाह ने संभाला मोर्चा
हरियाणा की सियासत में लगातार बदलते सियासी समीकरण और कश्मकश के बीच सूत्रों का दावा है कि जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने बीती देर रात बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।
हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति उत्पन्न होने पर दुष्यंत चौटाला की नई नवेली पार्टी जननायक जनता पार्टी किंगमेकर बनकर उभरी है, हालांकि 40 सीटों के साथ बीजेपी नंबर वन पार्टी है, कांग्रेस 31 और जेजेपी को 10 सीटें मिली है, अन्य के खाते में 09 सीटें गई है, चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सभी विपक्षी दलों से अपील करते हुए कहा कि सभी दल मिलकर कांग्रेस के साथ सरकार बनाएं।अमित शाह से मुलाकात
हरियाणा की सियासत में लगातार बदलते सियासी समीकरण और कश्मकश के बीच सूत्रों का दावा है कि जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने बीती देर रात बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की,
कयास लगाये जा रहे हैं कि बीजेपी सरकार में दुष्यंत चौटाला को बड़ा पद मिल सकता है, दूसरी ओर बीजेपी ने दुष्यंत का विकल्प भी तैयार कर लिया है, सिरसा विधायक गोपाल कांडा समेत 5 निर्दलीय विधायक भी बीजेपी को समर्थन देने के लिये तैयार हैं।
बीजेपी के ज्यादातर मंत्री हारे
हरियाणा में सत्ताधारी बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत हासिल की, पार्टी ने अबकी बार 75 पार का नारा दिया था, लेकिन पार्टी जादूई आंकड़ें से भी पीछे रह गई,
खट्टर सरकार के 6 मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला अपनी सीट तक नहीं बचा पाए, कहा जा रहा है कि जाटों की नाराजगी ने खट्टर का खेल खराब कर दिया।
हुड्डा ने संभाला मोर्चा
हरियाणा कांग्रेस में पिछले कुछ महीनों से जमकर सिर फुटौव्वल हो रहा है, लेकिन अंतिम समय में हुड्डा ने मोर्चा संभाला,
सोनिया गांधी ने अशोक तंवर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया और कुमारी शैलजा को जिम्मेदारी सौंपी, कांग्रेस ने 31 सीटें हासिल की है, हुड्डा लगातार सरकार बनाने के लिये निर्दलीय विधायकों और दुष्यंत से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।


