अवैध संबंध की वजह से हुई दिव्या की हत्या, एंकर पति ने लिखी थी साजिश की स्क्रिप्ट

अजितेश ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिये अपने सहकर्मी और दोस्त अखिल को जिम्मेदारी सौंपी, अखिल नया मोबाइल और सिम कार्ड लेकर बस से नोएडा से इटावा पहुंचा।

नोएडा स्थित एक निजी न्यूज चैनल में बतौर एंकर काम करने वाले अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्या मिश्रा का इटावा स्थित उनके पैतृक घर में दिनदहाड़े हत्या हुई थी, अह इस मामले में पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है, पुलिस ने हत्या के आरोप में पति एंकर अजितेश मिश्रा, उसकी प्रेमिका भावना आर्या और चैनल में ही काम करने वाले अखिल मिश्रा को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार अवैध संबंध की वजह से ये हत्या हुई है।

दिनदहाड़े हत्या 
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिव्या ग्रेटर नोएडा से इटावा आई थी, जिस दिन उसकी हत्या हुई उसी दिन वो वापस नोएडा आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसे मौत की नींद सुला दिया गया,

जिस समय दिव्या पर हमला किया गया, उस समय उनके घर में सिर्फ बुजुर्ग ददिया सास थी, घर में घुसकर अखिल ने उनके सिर पर जोरदार हमला किया, दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, फिर दिव्या की सांसें रुक गई।

अवैध संबंध 
बताया जा रहा है कि एंकर अजितेश का चैनल में ही काम करने वाली भावना से अवैध शारीरिक संबंध थे, कुछ दिन पहले ही पत्नी दिव्या को इस बात की जानकारी लग गई,

जिसके बाद पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ, दिव्या ने भावना को भी फोन कर अपने पति से दूर रहने को कहा था, इस बात को लेकर दिव्या और भावना में भी झगड़ा हुआ था।

अखिल को सौंपी जिम्मेदारी
अजितेश ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिये अपने सहकर्मी और दोस्त अखिल को जिम्मेदारी सौंपी, अखिल नया मोबाइल और सिम कार्ड लेकर बस से नोएडा से इटावा पहुंचा,
दिव्या से पहले से ही उसकी दोस्ती थी, दिव्या उसे मुंहबोला भाई मानती थी, इसलिये घर में आने दिया, अखिल से वो अजितेश को समझाने के लिये कह रही थी, तभी उसने गमले से दिव्या के सिर पर हमला कर दिया, दोनों के बीच हाथापाई हुई, फिर उसने उसका सिर जमीन पर पटक-पटक कर जान ले ली।