कमलेश तिवारी की हत्या के लिये मां ने बताया इन्हें जिम्मेदार, तो बीवी इस मांग पर अड़ी
यूपी पुलिस कमलेश तिवारी के शव को उनके पैतृक आवास सीतापुर के महमूदाबाद कस्बे लेकर पहुंच गई है, लेकिन मृतक के परिजनों ने उनके अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है।
यूपी की राजधानी कमलेश तिवारी हत्याकांड से हिल चुका है, अब कमलेश की मां ने बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं, उन्होने कहा कि बीजेपी सरकार चुन-चुन कर हिंदूवादी नेताओं की हत्या करवा रही है, इसके साथ ही उन्होने कहा कि हम लोगों को पिछले दो सालों से जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही थी, कई बार इन धमकियों के बारे में हमने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी।सुरक्षा बढाने की मांग
मृतक हिंदू वादी नेता कमलेश तिवारी की मां ने बताया कि हम लगातार सुरक्षा बढाने की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढाने के बजाय उल्टा घटा दी,
उन्होने कहा कि मेरे बेटे कमलेश की हत्या के लिये पुलिस और प्रशासन दोनों जिम्मेदार है, उन्होने कहा कि अगर सुरक्षा होती, तो ये ना होता।
अंतिम संस्कार करने से मना
यूपी पुलिस कमलेश तिवारी के शव को उनके पैतृक आवास सीतापुर के महमूदाबाद कस्बे लेकर पहुंच गई है, लेकिन मृतक के परिजनों ने उनके अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है,
परिजनों का कहना है कि जब तक सीएम योगी खुद नहीं आएंगे, कमलेश तिवारी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा, कमलेश की पत्नी किरण ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मैं आत्मदाह कर लूंगी।
एसआईटी गठन
कमलेश तिवारी हत्याकांड की जांच के लिये डीजीपी ओपी सिंह ने स्पेशल टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है, आजी लखनऊ एसके भगत इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं,
उनके अलावा इस टीम में लखनऊ एसएसपी क्राइम दिनेश पुरी और डिप्टी एसपी पीके मिश्रा भी शामिल हैं।


