रणबीर-आलिया की शादी पर करीना कपूर का बड़ा बयान, भाभी बनाने के सवाल पर कही ये बात

मुंबई में आयोजित एक बॉलीवुड इवेंट के दौरान चर्चित फिल्ममेकर करण जौहर ने रणबीर-आलिया की शादी को लेकर करीना से पूछा कि क्या उन्होने कभी सोचा था कि आलिया उनकी भाभी बनेगी।

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया के रिलेशनशिप और शादी की चर्चाएं इन दिनों सुर्खियों में है, कहा जा रहा है कि दोनों के घर वालों ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है, जल्द ही दोनों शादी करेंगे, हाल ही में एक इवेंट के दौरान रणबीर की बहन करीना कपूर ने आलिया को अपनी भाभी बनाने को लेकर अपनी राय लोगों के सामने रख दी है।

करीना ने क्या कहा 
मुंबई में आयोजित एक बॉलीवुड इवेंट के दौरान चर्चित फिल्ममेकर करण जौहर ने रणबीर-आलिया की शादी को लेकर करीना से पूछा कि क्या उन्होने कभी सोचा था कि
आलिया उनकी भाभी बनेगी, इस पर करीना ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो दुनिया की वो सबसे खुश लड़की होंगी।

आलिया ने क्या कहा 
आलिया से करण जौहर ने पूछा कि आपने कभी सोचा था कि करीना कपूर आपकी ननद बनेगी, तो चुलबुली एक्ट्रेस ने कहा, सच में मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा था,
लेकिन मैं इस बारे में अभी भी कुछ नहीं सोचना चाहती, जब वक्त आएगा, तो देखेंगे, दोनों एक्ट्रेसेज के जवाब में करण जौहर ने कहा कि जब भी ऐसा होगा, वो बहुत खुश होंगे और थाली पकड़े वहां खड़े होंगे।

करीना की ये बात आलिया को पसंद
करण जौहर ने आलिया भट्ट से कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि जब भी ऐसा होगा, तो आलिया अपने करियर को करीना की तरह ही हैंडल करेगी,
तो आलिया ने कहा कि करीना ने अपने करियर में जो किया है, वो बहुत बड़ी सीख है, वो मेरे लिये प्रेरणा है, पहले था कि अगर कोई एक्ट्रेस शादी कर लेती थी, तो उनका करियर धीमा पड़ जाता था, लेकिन करीना ने इस बात को पूरी तरह से मोड़ कर रख दिया । आपको बताते दें कि करीना रणबीर की चचेरी बहन हैं।