19 साल की शादी क्यों तोड़ने को मजबूर हुई थी मलाइका अरोड़ा, बताई थी अरबाज से तलाक की वजह

मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी, पहली बार 1993 में दोनों की मुलाकात एक कॉफी विज्ञापन के शूट के दौरान हुई थी।

मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं, इस खास मौके पर मलाइका ने जश्न भी मनाया, खास मौके पर सितारों की महफिल लगी, जिसमें अर्जुन कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे समेत कई सितारे शामिल हुए, आइये उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उऩकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं।

अरबाज से मुलाकात
मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी, पहली बार 1993 में दोनों की मुलाकात एक कॉफी विज्ञापन के शूट के दौरान हुई थी, ये विज्ञापन काफी बोल्ड था,
जिस पर विवाद भी हुआ था, इसी विज्ञापन के दौरान दोनों को प्यार हो गया, 5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली, फिर 19 साल बाद 2017 में दोनों का तलाक हो  गया, एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन कपूर से रिश्ते पर कहा था कि मैंने जिंदगी में सबसे पहले जिस इंसान को डेट किया, उससे ही शादी की, इसके अलावा किसी को डेट नहीं किया।

अर्जुन की वजह से टूटा रिश्ता
कहा गया कि अर्जुन कपूर की वजह से अरबाज-मलाइका अलग हो गये, तो कोई ये भी कह रहा था कि अरबाज के डूबते करियर की वजह से मलाइका खुश नहीं थी,
हालांकि एक बार अरबाज ने कहा था कि सट्टेबाजी की लत की वजह से उनका तलाक हुआ। करीना के चैट शो में एक्ट्रेस ने कहा था कि तलाक की बात से खान परिवार, अरबाज और उन्हें किन तकलीफों से गुजरना पड़ा, आप किसी रिश्ते को पीछे छोड़कर आगे बढते हैं, तो अकसर किसी ना किसी को जिम्मेदार ठहराते हैं।

एक-दूसरे को खुश नहीं रख पा रहे थे
मलाइका ने कहा था कि हम इस रिलेशन से खुश नहीं थे, एक-दूसरे को खुश नहीं रख पा रहे थे, जिसकी वजह से आस-पास के लोगों पर भी बुरा असर पड़ रहा था,

तलाक लेने से एक रात पहले पूरे परिवार ने मलाइका से पूछा था कि क्या वो कंफर्म हैं, तो उन्होने कहा था कि हां अब मुझे अलग होना है। मलाइका अब अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है।