रोहित के बाद मयंक अग्रवाल का धमाका, पहले ही टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, बनाये कई बड़े रिकॉर्ड्स

मयंक अग्रवाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बतौर सलामी बल्लेबाज दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे एशियाई ओपनर हैं।

टीम इंडिया के नये सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक ठोंक दिया, उन्होने पारी के 116 वें ओवर में ये उपलब्धि हासिल की, 200 रन तक पहुंचने के लिये मयंक ने 22 चौके और 5 छक्के भी लगाये, वैसे तो मयंक अग्रवाल का ये पांचवां टेस्ट मैच है, लेकिन खास बात ये है कि भारतीय जमीन पर ये उनका पहला टेस्ट मैच है, इससे पहले उन्होने 2 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और 2 वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी ही जमीन पर खेला है।

सहवाग के बाद दूसरे बल्लेबाज
मयंक अग्रवाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बतौर सलामी बल्लेबाज दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे एशियाई ओपनर हैं,
उनसे पहले टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग भी ऐसा कर चुके हैं, सहवाग के बाद मयंक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है।

भारत में पहले ही टेस्ट में सबसे बड़ी पारी 
जहां तक भारतीय जमीन पर अपने पहले टेस्ट मैच की बात है, तो करुण नायर ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 303 रनों की पारी खेली थी, तो विनोद कांबली ने 1992 में 224 रन बनाये हैं,
अब इस सूची में मयंक अग्रवाल का भी नाम शामिल हो गया है, उन्होने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 215 रन बनाये हैं।

बड़ी पारी खेलते हैं मयंक
मयंक अग्रवाल ने बड़ी पारी खेलने के लिये जाने जाते हैं, अगर वो एक बार सेट हो गये, तो फिर वो अपना विकेट आसानी से गंवाते नहीं हैं, घरेलू क्रिकेट में पिछले तीन-चार सालों से वो लगातार खूब रन बना रहे थे,
जिसके बाद उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिला है, मयंक और रोहित की शानदार बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ बढ रही है, खबर लिखे जाने तक टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 450 रन हो चुका है, हनुमा विहारी के साथ रविन्द्र जडेजा क्रीज पर जमे हुए हैं।