दुष्यंत की पत्नी ने पति की नई जिम्मेदारी पर कही बड़ी बात, 11 महीने में बड़ी उपलब्धि
मेघना चौटाला ने पति दुष्यंत के बारे में कहा कि वो बेहद सिसिंयर और हार्ड वर्किंग हैं, उन्हें जो मिला है, उसे वो डिजर्व करते हैं।
हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ने दोबारा सीएम पद का शपथ लिया, उनके साथ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम पद का शपथ लिया, जब दुष्यंत राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ले रहे थे,तो उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था, पहली बार दुष्यंत की पत्नी मेघना चौटाला ने मीडिया से बात की, उन्होने पर्सनल लाइफ से लेकर राजनीति तक के सवाल का जवाब दिया।
डिजर्व करते हैं
मेघना चौटाला ने पति दुष्यंत के बारे में कहा कि वो बेहद सिसिंयर और हार्ड वर्किंग हैं, उन्हें जो मिला है, उसे वो डिजर्व करते हैं, मुझे इस बात की खुशी है कि जिन लोगों और कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव रहा है,
अब उन लोगों के लिये उन्हें काम करने का मौका मिलेगा, वो जो करना चाहते थे, अब कर पाएंगे।
ऐसा प्रदर्शन बड़ी बात
डिप्टी सीएम की पत्नी ने जेजेपी की उपलब्धि पर कहा कि सिर्फ 11 महीने के अंदर कोई पार्टी ऐसा प्रदर्शन करे, तो मैं इसे बड़ी उपलब्धि मानती हूं, दुष्यंत जी को लोगों ने बेहद प्यार और सम्मान दिया है,
अब बारी दुष्यंत जी की है, कि वो लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे, उनके भरोसे के मुताबिक हरियाणा का विकास करें।
पति से कोई शिकायत नहीं
नई -नई शादी होने और राजनीतिक व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय देने के सवाल पर मेघना ने कहा कि दुष्यंत बहुत बैलेंस करके चलने वाले इंसान हैं, वो लोगों के बीच भी रहते हैं,
कार्यकर्ताओं से भी मिलते हैं और पर्सनल लाइफ में परिवार को भी समय देते हैं, मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है, आपको बता दें कि दुष्यंत और मेघना की शादी अप्रैल 2018 में गुरुग्राम में हुआ था। मेघना आईपीएस अधिकारी की बेटी हैं और खुद एमबीए की डिग्री हासिल किये हुए हैं।



