इस पाकिस्तानी गेंदबाज का दावा, मेरी वजह से खत्म हो गया गौतम गंभीर का करियर

गौतम गंभीर और पाकिस्तानी क्रिकेटरों का 36 का आंकड़ा रहा है, मैदान पर वो उमर अकमल और शाहिद अफरीदी से झगड़ा तक कर चुके हैं।

पाक क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर उनकी वजह से समाप्त हो गया, उन्होने दावा करते हुए कहा कि 2012 की द्विपक्षीय सीरीज के दौरान गौती उनका सामना करने से डरते थे, वो उनके सामने असहज हो जाते थे, इस सीरीज के बाद ही गौतम गंभीर का सीमित ओवरों के क्रिकेट में करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका।

चार बार किया आउट
सीमित ओवरों की इस सीरीज (टी-20 और वनडे) में 7 फीट 1 इंच लंबे इरफान खान ने गौतम गंभीर को चार बार आउट किया था,
इस सीरीज के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के लिये सीमित ओवरों में सिर्फ एक सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ ही खेल पाये,  फिर वो टीम से बाहर हो गये, इरफान ने एक चैनल से कहा, कि जब मैं टीम इंडिया के खिलाफ खेला, तो गंभीर मुझे सहज होकर नहीं खेल पा रहे थे।

अनुमान नहीं लगा पाते थे 
इरफान ने कहा कि भारत में 2012 की सीरीज में उनमें से कुछ ने मुझे बताया, कि वो मेरे लंबे कद की वजह से मेरी गेंद का सही अनुमान नहीं लगा पाते थे,
साथ की गेंद की गति से भी चकमा खाते थे, पाकिस्तानी गेंदबाज ने दावा किया, कि इस सीरीज में खराब प्रदर्शन की वजह से ही गंभीर का करियर खत्म हो गया, मुझे अकसर लगता है कि वो मुझसे आंख मिलाने से बचता था।

पाक से 36 का आंकड़ा
आपको बता दें कि गौतम गंभीर और पाकिस्तानी क्रिकेटरों का 36 का आंकड़ा रहा है, मैदान पर वो उमर अकमल और शाहिद अफरीदी से झगड़ा तक कर चुके हैं,
जिसके बाद अंपायर और दूसरे खिलाड़ियों को बीच बचाव करना पड़ा, अब क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गौती राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं।