लालू यादव की पार्टी में होने वाली है बगावत, पूर्व सीएम के करीबी विधायक ने की बड़ी भविष्यवाणी
लोकसभा चुनाव में राजद तेजस्वी यादव की अगुवाई में चुनाव लड़ी थी, लेकिन तेजस्वी एक भी सीट नहीं जीत पाये।
बिहार उपचुनाव के बाद लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में बगावत होने वाली है, ये दावा हम नहीं बल्कि कोई और कर रहा है, इन दिनों लालू के एक करीबी विधायक सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ कर रहे हैं, इतना ही नहीं राजद नेता का दावा है कि बिहार उपचुनाव के बाद समाजवादी विचारों के नेता नीतीश कुमार की अगुवाई में एकजुट होंगे।तेजस्वी यादव से नाराज
राजद के कुछ विधायक तेजस्वी और तेज प्रताप यादव से नाराज चल रहे हैं, कई विधायक और नेता खुले मंच से दोनों के खिलाफ नाराजगी भी जता चुके हैं,
वहीं लालू यादव के करीबी विधायक कहे जाने वाले महेश्वर ने कहा कि राजद में जल्द ही बगावत हो सकती है, उपचुनाव के बाद राज्य के समाजवादी विचार के नेता जल्द ही जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की अगुवाई में एकजुट होंगे, इस बयान में महेश्वर यादव ने एक तरह से पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किये हैं।
कई विधायक करेंगे बगावत
महेश्वर यादव का ये बयान इसलिये भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी पार्टी अध्यक्ष बनने की तैयारी में कहा है,
कहा जा रहा है कि पार्टी के कई विधायक और नेता इसका विरोध कर रहे हैं, लालू परिवार में भी कुछ लोग इसके पक्ष में नहीं हैं, पार्टी के मुखिया के पद को लेकर दोनों भाइयों में भी अनबन है, मीसा भारती भी तेजस्वी के व्यवहार को लेकर नाराज है।
वरिष्ठ नेता ने किया किनारा
इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के दिग्गज नेता अली असगर फातमी का टिकट काटा गया, वो नाराज होकर पार्टी से चले गये, उन्होने जदयू का दामन थाम लिया,
खाता भी नहीं खुला
लोकसभा चुनाव में राजद तेजस्वी यादव की अगुवाई में चुनाव लड़ी थी, लेकिन तेजस्वी एक भी सीट नहीं जीत पाये, जबकि महागठबंधन में राजद की सहयोगी कांग्रेस सिर्फ 1 सीट जीत सकी,
बिहार में एनडीए ने 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल की, फिलहाल महेश्वर यादव ने बगावती तेवर दिखाते हुए कहा कि उपचुनाव बाद राज्य में बड़े राजनैतिक उलटफेर होंगे।



