राखी सावंत ने बिना पति के ही मना लिया करवाचौथ, वीडियो पोस्ट कर कही ये बात

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिनमें वो एकदम सुहागन वाली लुक में नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा से लेकर नुसरत जहां तक ने गुरुवार को करवाचौथ का त्योहार मनाया, हालांकि एक एक्ट्रेस ऐसी भी है, जिन्होने करवाचौथ किया, लेकिन उनके पति कल भी नजर नहीं आये, जी हां, आप समझ ही गये होंगे, कि हम किसकी बात  कर रहे हैं, ड्रामा क्वीन राखी सावंत, उन्होने भी करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा, लेकिन उनके पति रितेश इस खास दिन में भी उनके साथ नहीं दिखे।

सुहागन वाली तस्वीरें
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिनमें वो एकदम सुहागन वाली लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन उनके पति रितेश कहीं नहीं दिख रहे हैं,
राखी सावंत ने हरे और लाल रंग की साड़ी पहन रखी है, वो अपने घर के ड्राइंग रुम में अकेली खड़ी है, किसी तस्वीर में वो छलनी के साथ पोज दे रही है,  तो किसी में नजरें झुकाये खड़ी है।

शादीशुदा है भी या नहीं
राखी ने कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किया हैं, लेकिन उनके पति रितेश की एक झलक भी नजर नहीं आ रही है, करवाचौथ पर भी राखी सावंत को अकेला देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गये,
उन्होने पूछा कि ये शादीशुदा है भी या नहीं, अगर है तो  उनके पति कहां हैं, अगर नहीं तो क्यों नौटंकी कर रही है।

इसी साल शादी 
मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही राखी से दावा किया था कि उनकी शादी हो चुकी है, मुंबई के एक नामी होटल के एक कमरे में उन्होने शादी की थी, उनकी शादी में सिर्फ उनके परिवार के ही लोग शामिल हुए थे,
राखी के पति का नाम रितेश है, वो विदेश में रहते हैं, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें