जीत से उत्साहित रवि शास्त्री का बड़ा बयान, एक ही दादा, भाड़ में जाए...
शानदार जीत के बाद कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने मुख्य कोच से बातचीत की, उन्होने जीत का राज पूछा जिस पर शास्त्री ने कहा कि वो ऐसी टीम चाहते हैं, जो हर पिच पर जीत हासिल कर सके।
टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराया, खेल के चौथे दिन महज दो ओवर में ही बाकी बचे दो विकेट आउट कर दिया, इसके साथ ही पारी और 202 रनों ने टीम ने जीत हासिल की, टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज जीती, और पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप किया, टीम की जीत से मुख्य कोच रवि शास्त्री काफी उत्साहित नजर आये, उन्होने जोश में एक बड़ा बयान दे दिया।भाड़ में गई पिच
शानदार जीत के बाद कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने मुख्य कोच से बातचीत की, उन्होने जीत का राज पूछा जिस पर शास्त्री ने कहा कि वो ऐसी टीम चाहते हैं, जो हर पिच पर जीत हासिल कर सके,
हमारा लक्ष्य पिच को खेल से बाहर करना था, भाड़ में गई पिच, चाहे वो जोहानिसबर्ग हो, मेलबर्न या मुंबई, हम दुनिया में हर पिच पर जीतना चाहते हैं, हमें बीस विकेट लेने हैं, टीम का बल्लेबाजी जबरदस्त है, वो चल गई तो फरारी चल गई, हमें बस पांच गेंदबाज चाहिये, जो बीस विकेट हासिल कर सके, जो हमारे पास है।
रोहित ने बदला अंदाज
रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा की जबरदस्त तारीफ की, उन्होने कहा कि हिटमैन को पहले दो घंटे में संभलकर बल्लेबाजी करने का ईनाम मिला, रोहित एक अलग ही चीज है,
उन्होने अपना अंदाज बदला, पहले दो घंटे संभलकर खेले, अगर वो कठिन समय निकल गया, तो फिर मैदान पर एक ही दादा है, रोहित ने कमाल कर दिया।
रोहित को मिला मैन ऑफ द सीरीज और मैच
रोहित शर्मा ने इस सीरीज के तीन मैचों की चार पारियों में 529 रन बनाये, जिसमें तीन शतक भी शामिल है, उन्होने सबसे ज्यादा 19 छक्के और 62 चौके भी लगाये,
रोहित को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये रांची टेस्ट में मैन ऑफ द मैच और सीरीज भी दिया गया।
शाहबाज नदीम ने भी किया प्रभावित
मुख्य कोच ने जीत के बाद डेब्यू टेस्ट खेलने वाले बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम की भी तारीफ की, उन्होने कहा कि मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं,
नदीम क्लासिक स्पिन गेंदबाज है, उन्होने जबरदस्त शुरुआत की, घरेलू क्रिकेट में उनका अनुभव काम आया। शास्त्री ने जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया, उन्होने कहा ये टीम इंडिया की जीत है, आमतौर पर टीम एक या दो खिलाड़ियों की वजह से जीतती है, लेकिन यहां 6 खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।



