रोहित शर्मा ने ठोंका एक और शतक, कई रिकॉर्ड्स किये अपने नाम

रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज पहली ही सीरीज में कई कारनामे कर दिये, उन्होने किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन पहले सेशन में ही टीम इंडिया की हालत खराब हो गई थी, लेकिन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर पारी संभाला, रोहित ने अपने करियर का 6ठां शतक लगाया, इसके साथ ही हिटमैन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने दो हजार रन भी पूरे कर लिया, ये कारनामा उन्होने 30वें टेस्ट मैच में किया।

सीरीज में तीसरा शतक
आपको बता दें कि इस सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाज पहली बार रोहित शर्मा उतरे हैं, उन्होने पहली ही सीरीज में तीन शतक ठोंक दिये,
रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में विदेशी जमीन पर एक भी शतक नहीं लगाया है, जबकि भारतीय जमीन पर 6 शतक लगा दिये, वो ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, उनसे आगे बांग्लादेश के मोमिनुल हक हैं, जिन्होने विदेशी जमीन पर एक भी शतक नहीं लगा पाये, लेकिन बांग्लादेश में 8 शतक लगा चुके हैं।

सबसे ज्यादा छक्के
रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज पहली ही सीरीज में कई कारनामे कर दिये, उन्होने किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया,
उन्होने इस सीरीज में अब तक 16 छक्के लगाये हैं, इसके साथ ही उन्होने वेस्टइंडीज के हेटमायर शिमरॉन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होने 2018-19 में 15 छक्के लगाये थे।

दूसरे सलामी बल्लेबाज 
एक सीरीज में तीन या उसके ज्यादा शतक लगाने वाले रोहित टीम इंडिया के दूसरे सलामी बल्लेबाज हैं, उनसे पहले सुनील गावस्कर ऐसा कर चुके हैं, उन्होने तीन अलग-अलग सीरीज में ऐसा कारनामा किया था,
सुनील गावस्कर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक है।