पत्रकार ने रोहित के सामने रहाणे को कहा साला, हिटमैन ने जवाब से कर दी बोलती बंद, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
रांची टेस्ट के पहले दिन पहले सेशन में मेहमान टीम हावी दिख रही थी, टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गये थे, लेकिन रोहित और रहाणे ने मोर्चा संभाल लिया।

रांची में खेले गये तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया, विराट सेना ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप किया, ये सीरीज कई मायनों में टीम इंडिया के लिये खास रही, तो रोहित और रहाणे के लिये उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट जैसी थी, रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज डेब्यू  किया, और कमाल कर दिया, तो रहाणे ने भी अपना  दम दिखाया। उनकी बल्लेबाजी के अलावा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रहाणे को कहा साला
ये वाकया तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस का है, रोहित मीडिया से बात कर रहे थे, एक पत्रकार ने अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी को लेकर हिटमैन से सवाल पूछा,
इस दौरान पत्रकार ने उपकप्तान को साला संबोधित कर दिया, पत्रकार ने पूछा कि रोहित आप रहाणे की बल्लेबाजी को लेकर क्या कहेंगे, जब 300 पर तीन विकेट होते हैं, तो वो आउट हो जाता है, जब 40 पर तीन विकेट होते हैं, तो साला चाबुक बैटिंग करता है।

साला मत बोले 
इस पर रोहित शर्मा ने जवाब देते हुए कहा अज्जू को साला मत बोलो यार, इसके बाद उन्होने रहाणे की तारीफ करते हुए कहा कि हम सभी ने देखा है कि रहाणे ने कितनी कमाल पारियां खेली है,
और टीम को जीत दिलाई है, उन्होने मुश्किल समय में कमाल की बल्लेबाजी की, जो दिखाता है कि मानसिक रुप से वो कितने मजबूत हैं।

267 रनों की साझेदारी 
आपको बता दें कि रांची टेस्ट के पहले दिन पहले सेशन में मेहमान टीम हावी दिख रही थी, टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गये थे, लेकिन रोहित और रहाणे ने मोर्चा संभाल लिया,
दोनों ने 267 रनों की साझेदारी की, रहाणे ने 115 और रोहित शर्मा 212 रनों की पारी खेली, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें