शमी-जडेजा के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम, भारत ने इतने रनों से जीता पहला टेस्ट मैच
टीम इंडिया को 8 विकेट जल्दी-जल्दी मिल गये हों, लेकिन नौवें विकेट के लिये डेन पीट और सेनुरन मुथुस्वामी ने 91 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया का इंतजार बढा दिया।
विशाखापट्टनम में खेले जा रहे टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच विराट सेना ने 203 रनों से जीत लिया है, अफ्रीका की दूसरी पारी मोहम्मद शमी और रविन्द्र जडेजा ने मिलकर समेट किया, शमी ने पांच और जडेजा ने चार विकेट हासिल किया, इसके अलावा 1 विकेट आर अश्विन के नाम रहा। आपको बता दें कि चौथी पारी में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 395 का लक्ष्य दिया था, लेकिन डुप्लेसी की टीम 191 पर ही ढेर हो गई।395 का लक्ष्य
टीम इंडिया ने पहली पारी में 7 विकेट पर 502 रनों पर पारी घोषित कर दी थी, रोहित ने शतक तो मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक लगाया, जवाब में मेहमान टीम 431 रनों पर ही सिमट गई,
जिससे मेजबान टीम को 71 रनों की बढत मिली, दूसरी पारी में भी टीम इंडिया ने बल्लेबाजी ने तेज शुरुआत की, रोहित ने शानदार शतक लगाया जिसकी वजह से टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 323 पर पारी घोषित कर मेहमान को 395 रनों का लक्ष्य दिया।
दोनों पारियों में शतक
टेस्ट प्रारुप में पहली बार सलामी बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा ने दोनों पारियों में शानदार शतक लगाया, उनके साथ ही पहली पारी में मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक (215 रन) लगाया,
जिसकी वजह से टीम इंडिया मेहमान टीम पर पूरी तरह से हावी दिखी।
शमी-जडेजा की शानदार गेंदबाजी
पांचवें दिन अफ्रीका की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 11 रन से आगे खेलना शुरु किया, वो अभी स्कोर में 8 रन ही जोड़ सके थे, कि अश्विन ने डी ब्रुयीन (10) को बोल्ड कर टीम को दूसरी सफलता दिला दी,
इसके अगले ही ओवर में तेंबा बावुमा को शमी ने बोल्ड मार दिया, वो खाता भी नहीं खोल सके, फिर कप्तान डुप्लेसी (13 रन) ने पारी संभालने की कोशिश की, उन्हें भी शमी ने आउट किया, उसके बाद डीकॉक भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये, अफ्रीकी पारी तब पूरी तरह से बिखर गई, जब 27वें ओवर में जडेजा ने एक ही ओवर में 3 विकेट निकाल दिये, जिससे टीम की जीत लगभग पक्की हो गई।
पीट-मुथुस्वामी ने बढाया इंतजार
भले टीम इंडिया को 8 विकेट जल्दी-जल्दी मिल गये हों, लेकिन नौवें विकेट के लिये डेन पीट और सेनुरन मुथुस्वामी ने 91 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया का इंतजार बढा दिया,
हालांकि फिर शमी ने पीट को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा, फिर कागिसो रबाडा को आउट कर टीम को जीत दिला दी, मुथुस्वामी 49 रन बनाकर नाबाद लौटे।



