आजतक के एग्जिट पोल ने चढाया सियासी पारा, हरियाणा में गच्चा खा सकती है बीजेपी, जानिये मिलेगी कितनी सीटें

 हरियाणा को लेकर करीब-करीब सभी एग्जिट पोल ने बीजेपी के प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की है, लेकिन इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की लड़ाई है।

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है, इनके एग्जिट  पोल अन्य से बिल्कुल अलग आंकड़े दे रहे  हैं, इंडिया टुडे के अनुसार जाटों के समर्थन के जरिये कांग्रेस वर्तमान सरकार में मौजूद बीजेपी को सत्ता से बाहर कर सकती है, सर्वे के अनुसार राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है।

बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी
आपको बता दें कि हरियाणा को लेकर करीब-करीब सभी एग्जिट पोल ने बीजेपी के प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की है, लेकिन इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की लड़ाई है,
इस सर्वे के अनुसार राज्य में बीजेपी को 32 से 44 सीटें मिल सकती है, वहीं कांग्रेस के खाते में 30 से 42 सीटें जाने का अनुमान है, इतना ही नहीं इस सर्वे के मुताबिक नई नवेली जननायक जनता पार्टी भी बढिया प्रदर्शन करती दिख रही है, उनके खाते में 10 सीटें जा सकती है।

एक दिन बाद एग्जिट पोल
इंडिया टुडे ने ये एग्जिट पोल मतदान के एक दिन बाद दिखाया है, चुनाव के दिन हरियाणा को लेकर तमाम मीडिया समूह ने एग्जिट पोल दिखाया,
जिसमें बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिया, पोल ऑफ पोल्स के अनुसार बीजेपी को 66 और कांग्रेस को मात्र 14 सीटें दी गई।

वोट शेयर को लेकर अनुमान
अगर वोट शेयर की बात करें, तो इंडिया टुडे एक्सिस पोल ने बीजेपी को 33 फीसदी वोट मिलने की बात कही है, कांग्रेस सिर्फ एक फीसदी ही पीछे है, उनके खाते में 32 फीसदी वोट आने का अनुमान है,
जो दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को 14 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

क्या कहते हैं दूसरे एग्जिट पोल
अगर दूसरे चैनल के एग्जिट पोल की बात करें, तो एबीपी न्यूज-सी वोटर ने बीजेपी को 70 सीटें और कांग्रेस को 8 सीटें दी है, टाइम्स नाऊ ने बीजेपी को  11 और कांग्रेस को 11 सीटें दी है।
न्यूज-18 के मुताबिक बीजेपी को 75  और कांग्रेस को 10 सीटें मिलती दिख रही है।