सियासी दांव-पेंच में मूड में अजय चौटाला, बेटे के डिप्टी सीएम बनते ही इस दांव की तैयारी
हरियाणा में नई सरकार में दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम हैं, अजय चौटाला को 14 दिन की फरलो मिली है, 14 दिन की आजादी का लुत्फ उठा रहे अजय चौटाला सियासी दांवपेंच के मूड में दिख रहे हैं।
हरियाणा की राजनीति में आई भूचाल के सितारे दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला ने अपने छोटे भाई इनेलो विधायक अभय चौटाला से मुलाकात की है, आपको बता दें कि अभय चौटाला ने चुनाव से पहले ही ऐलान किया था कि वो अजय चौटाला परिवार से हर तरह के रिश्ते तोड़ने का ऐलान करते हैं, लेकिन अब बड़े भाई ने खुद ही अभय चौटाला को मनाने की कोशिश शुरु कर दी है।छोटे भाई से मिलने पहुंचे
हरियाणा में नई सरकार में दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम हैं, अजय चौटाला को 14 दिन की फरलो मिली है, 14 दिन की आजादी का लुत्फ उठा रहे अजय चौटाला सियासी दांवपेंच के मूड में दिख रहे हैं,
सोमवार को अपने छोटे भाई अभय चौटाला से मिलने पहुंचे, जिसके बाद हरियाणा के सियासी गलियारों में राजनीतिक अटकलें तेज हो गई।
इनेलो से मेल-मिलाप की तैयारी
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद अजय चौटाला ने कहा कि छोटे भाई से मुलाकात की थी, उन्होने इशारों में ये भी कहा कि वो कोशिश कर रहे हैं कि परिवार फिर से एक हो जाए,
हालांकि अभय चौटाला ने क्या जवाब दिया, इसका खुलासा उन्होने नहीं दिया, उन्होने कहा कि मैं पूरे परिवार को एक करने की कोशिश कर रहा हूं, चौटाला साहब को भी अपने साथ लाने की कोशिश करुंगा।
पूर्वजों की राजनीतिक विरासत को रखना चाहते हैं जिंदा
हरियाणा के राजनीतिक पंडितों की मानें, तो अजय इस कोशिश में हैं कि पूर्वजों की राजनीतिक विरासत को आगे बढाया जाए, उनके दादा चौधरी देवीलाल डिप्टी पीएम रहे, पिता ओपी चौटाला 5 बार सीएम रहे,
अब उनके बेटे दुष्यंत-दिग्विजय इस विरासत को आगे बढाएं। दुष्यंत ने इस चुनाव में खुद को साबित किया है, उनकी पार्टी से 10 विधायक जीते हैं, जबकि कभी हरियाणा के जाटों की पार्टी कही जाने वाली इनेलो सिर्फ 1 सीट ही जीत सकी।


