कांग्रेस के साथ जाने पर दुष्यंत चौटाला के पिता ने कही बड़ी बात, चढा हरियाणा का सियासी पारा

हरियाणा में नई सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने निशाना साधते हुए कहा कि जेजेपी ने बीजेपी को समर्थन कर वोटरों के साथ विश्वासघात किया है।

हरियाणा के नवनिर्वाचित डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला ने कहा कि उनके लिये इससे बेहतर दिवाली नहीं हो सकती, कांग्रेस कुछ भी कहे, ये सरकार 5 साल चलेगी, एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि एक पिता के लिये इससे बेहतर अवसर और क्या हो सकता है, ये सरकार पांच साल हरियाणा के विकास के लिये काम करेगी।

कांग्रेस ने साधा था निशाना
हरियाणा में नई सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने निशाना साधते हुए कहा कि जेजेपी ने बीजेपी को समर्थन कर वोटरों के साथ विश्वासघात किया है,
जेजेपी को मिली 10 सीटें बीजेपी के खिलाफ दिया गया जनादेश था, लेकिन जेजेपी ने राज्य के वोटरों के साथ धोखा किया।

जन्मजात कांग्रेस विरोधी 
इसी पर जवाब देते हुए अजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के तो हम जन्मजात विरोधी रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस के साथ मिलकर कैसे सरकार चला सकते थे, जेजेपी ने बीजेपी का समर्थन बहुत सोच समझ कर किया है,
और ये सरकार पूरे पांच साल तक हरियाणा की विकास करेगी।

जेबीटी भर्ती में जेल
आपको बता दें कि अजय चौटाला और उनके पिता पूर्व सीएम ओपी चौटाला जेबीटी भर्ती घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं, दोनों को सीबीआई कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है,
फिलहाल दोनों दिल्ली के तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं, इस केस में सीबीआई ने 55  लोगों को दोषी ठहराया था।