बीजेपी के पुराने साथी ने छोड़ा साथ, विरोधी खेमे से मिलाया हाथ

अकाली दल का पंजाब में बीजेपी के साथ लंबे समय से गठबंधन है, दिल्ली की सत्ता में भी अकाली बीजेपी के साथ है, लेकिन हरियाणा में दोनों अलग हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन करने में नाकाम रही शिरोमणि अकाली दल ने घोषणा की है, कि वो राज्य विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, केन्द्र में सत्ताधारी एनडीए में सहयोगी अकाली दल ने राज्य में तब बीजेपी से संबंध तोड़ लिये, जब उनके एक मात्र विधायक बलकौर सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

2014 में भी साथ
आपको बता दें कि 2014 विधानसभा चुनाव में भी अकाली दल इनेलो के साथ ही गठबंधन में चुनाव लड़ी थी, हालांकि 2017 में सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर दोनों के रास्ते अलग हो गये,
हालांकि इस विधानसभा चुनाव में अकाली कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

एक मात्र विधायक बीजेपी में शामिल
अकाली दल का पंजाब में बीजेपी के साथ लंबे समय से गठबंधन है, दिल्ली की सत्ता में भी अकाली बीजेपी के साथ है, लेकिन हरियाणा में दोनों अलग हैं,

हाल ही में हरियाणा के एक मात्र अकाली विधायक ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया, जिसके बाद प्रदेश स्तर पर दोनों दलों के बीच दूरियां बढ गई है।

इसी महीने चुनाव
आपको बता दें कि हरियाणा में इसी महीने विधानसभा चुनाव होने हैं, 21 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि 3 दिनों बाद 24 अक्टूबर को मतों की गणना होगी,
फिलहाल राज्य में बीजेपी सत्ता में है, खट्टर की अगुवाई में इस बार सत्ताधारी पार्टी ने 75 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।