बिहार बाढ पीड़ितों के लिये छठ पर आगे आये अक्षय कुमार, डोनेट की इतनी बड़ी रकम
अक्षय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं हमें बताती है, कि हम लोग इनके आगे कुछ भी नहीं हैं, लेकिन इसके साथ ही ये भी है कि हम सब थोड़ा-थोड़ा करके एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं।
बिहार बाढ पीड़ितों के लिये बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार आगे आये हैं, खिलाड़ी कुमार ने बाढ पीड़ितों के लिये 1 करोड़ रुपये डोनेट किया है, अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय ने कई ऐसे जरुरतमंद परिवारों की मदद की है, जो इस बाढ में अपना सबकुछ गंवा चुके हैं, इतना ही नहीं अक्षय ने करीब 25 परिवारों को छठ पूजा के लिये 4-4 लाख रुपये भी दिये हैं।जितना कर सकता हूं करूंगा
अक्षय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं हमें बताती है, कि हम लोग इनके आगे कुछ भी नहीं हैं, लेकिन इसके साथ ही ये भी है कि हम सब थोड़ा-थोड़ा करके एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं,
मुझे खुशी है कि इन लोगों के लिये मुझे कुछ कर पाने का मौका मिला, मैं बहुत कुछ तो नहीं कर सकता, लेकिन जितना कर सकता हूं जरुर करूंगा, जो लोग इस विपत्ति में अपना सबकुछ गंवा चुके हैं, उन्हें एक बार फिर जिंदगी को नये सिरे से शुरु करना होगा।
बिहार में बाढ
मालूम हो कि बीते दिनों बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भीषण बाढ और जल-जमाव की समस्या हुई थी, लोग कई दिनों तक अपने घर में बंद रहने को मजबूर हो गये,
उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, प्रशासन की ओर से लोगों की मदद की कोशिश की गई, इसके बावजूद सभी तक मदद नहीं पहुंच पा रही थी।
127 की मौत
आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़े के अनुसार इस बाढ में 127 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, इतना ही नहीं इस भीषण बाढ में राज्य के 13 जिले प्रभावित हुए,
जिसका सीधा असर 82.84 लाख लोगों के जीवन पर पड़ा, हालांकि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
https://www.instagram.com/tv/B2jhAUNnZgH/?utm_source=ig_embed
See this Instagram video by @akshaykumar https://www.instagram.com/tv/B2jhAUNnZgH/?utm_source=ig_web_options_share_sheet


