फिर आउट ऑफ कंट्रोल हो गई आलिया भट्ट, सबके सामने निकल गई गाली, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
चुलबुली एक्ट्रेस करीना कपूर खान की तारीफ कर रही थी, लेकिन तारीफ करते-करते ही उनके मुंह से गाली निकल गई।

मुंबई में आयोजित मामी फिल्म फेस्टिवल में करीना और आलिया भट्ट पहुंची थी, जहां करण जौहर ने उनसे प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल पूछे, बातों-बातों में आलिया ने स्टेज पर कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनकर सब अवाक रह गये, करीना ने अपना चेहरा हाथों से छिपा लिया, तो करण जौहर को कहना पड़ा, कि क्या मैंने तुम्हें ऐसी परवरिश दी है।

करीना की तारीफ
दरअसल चुलबुली एक्ट्रेस करीना कपूर खान की तारीफ कर रही थी, लेकिन तारीफ करते-करते ही उनके मुंह से गाली निकल गई,
जिसके बाद उन्होने तुरंत अपने मुंह के सामने से माइक हटा लिया और मुंह घूमा लिया, लेकिन आलिया की गाली करीना समेत वहां मौजूद लोग सुन लेते हैं और जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं।

करण नहीं सुन पाये
हालांकि सामने बैठे करण जौहर को पता नहीं चला कि आलिया क्या बोल गई, जिसके बाद वो करीना से पूछते हैं कि क्या हुआ आलिया ने क्या कहा, इस पर बेबो बताती हैं कि उन्होने गाली दी,
इस पर करण ने मजाक में आलिया को डांटते हुए कहा कि मैंने तुम्हें यही परवरिश दी है।

वीडियो वायरल 
करण जौहर, आलिया भट्ट और करीना कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसी कार्यक्रम में करण ने करीना से पूछा था कि अगर आलिया आपकी भाभी बन जाती हैं,
तो आपका क्या रिएक्शन होगा, तो करीना ने कहा था कि अगर ऐसा होता है, तो उन्हें बहुत खुशी होगी, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें