अस्पताल में भर्ती अमर सिंह ने महबूबा मुफ्ती पर साधा निशाना, बीजेपी के लिये कही बड़ी बात

अमर सिंह ने ट्विटर पर लिखा, महबूबा अब क्यों शिकायत कर रही हैं, शिकायत करने से पहले उ्नहें बीते हुए वक्त को देखना चाहिये।

स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे अस्पताल में भर्ती अमर सिंह ने एक बार फिर से अपनी चुप्पी तोड़ी है, उनकी ये खामोशी जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के लिये टूटी है, उन्होने कहा कि अब उन्हें वोटों की राजनीति नजर आ रही है, अब क्यों शिकायत कर रही है, उस वक्त नहीं सोचा था जब गठबंधन किया था, राज्यसभा सांसद का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब कश्मीर और वहां के नेता सुर्खियों में चल रहे हैं।

इसलिये आया अमर सिंह का बयान
दरअसल बीते गुरुवार शाम को पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिये इंटरव्यू में कहा था कि बीजेपी वोटों के लिये सुरक्षा बलों का इस्तेमाल कर रही हैं,
उन्हें हाईजैक कर लिया गया है, महबूबा मुफ्ती के इसी बयान के बाद अमर सिंह ने ट्वीट कर जवाब दिया है।

अमर सिंह का जवाब
अमर सिंह ने ट्विटर पर लिखा, महबूबा अब क्यों शिकायत कर रही हैं, शिकायत करने से पहले उ्नहें बीते हुए वक्त को देखना चाहिये,
कम से कम बीजेपी पिछले 70 साल से कहती आ रही है कि कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है, आपको बता दें कि अमर सिंह इन दिनों खुलकर मोदी और बीजेपी की नीतियों का समर्थन करते हैं।

राजनाथ सिंह के लिये क्या कहा
सूत्रों के मुताबिक अमर सिंह बीते कुछ समय से अस्पताल में भर्ती हैं, इस बात की जानकारी उन्होने खुद ही अपने ट्विटर हैंडल पर दिया,
राफेल विमान के संबंध में उन्होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई दी है, उन्होने कहा कि अगर वो स्वस्थ्य होते, अस्पताल में ना होते, तो निजी रुप से वहां पहुंचकर बधाई देते।