बिहार चुनाव से पहले नीतीश को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, सीएम उम्मीदवार को लेकर कही ऐसी बात

अमित शाह ने एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनसे अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही ऐलान कर दिया है कि बिहार एनडीए नीतीश कुमार की अगुवाई में ही चुनाव लड़ेगी, सुशासन बाबू ही चेहरा होंगे, आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गिरिराज सिंह और सीपी ठाकुर समेत कुछ नेताओं ने नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था, वो खुलकर बयानबाजी कर रहे थे।

अमित शाह ने क्या कहा 
अमित शाह ने एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनसे अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया,
तो उन्होने कहा कि राज्य के सीएम और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार की अगुवाई में ही चुनाव लड़ा जाएगा, बीजेपी अध्यक्ष के बयान से स्पष्ट हो गया है, कि नीतीश ही बिहार एनडीए का चेहरा बने रहेंगे।

दोनों दलों में गठबंधन अटल
बीजेपी जदयू के बीच चल रही तल्खी और बयानबाजी को विराम देते हुए अमित शाह ने कहा कि दोनों राजनीतिक दलों का गठबंधन अटल है,
जदयू-बीजेपी एक साथ नीतीश जी की अगुवाई में चुनावी मैदान में उतरेगी, ये एकदम स्पष्ट है, इसके साथ ही शाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर दोनों पार्टियां पीएम मोदी के नेतृत्व में काम कर रही है, और राज्य में वो वर्तमान सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में काम करेगी।

झगड़े होते रहते हैं
दोनों दलों  के बीच हो रही बयानबाजी को लेकर अमित शाह ने कहा कि गठबंधन में हमेशा झगड़े चलते रहते हैं, इन झगड़ों को हमेशा एक स्वस्थ्य गठबंधन का पैरामीटर माना जाना चाहिये,
बस इस बात का ध्यान रखना है, कि मत भेद मन भेद में ना बदलना चाहिये।