अस्पताल से अमिताभ को मिली छुट्टी, घर पहुंचते ही बहू ऐश को लेकर कह गये इतनी बड़ी बात
महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर अपने विचार रखे हैं।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव रहते हैं, शायद बताने की जरुरत नहीं है, अमिताभ को शुक्रवार देर शाम मुंबई के नानावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई, उन्हें कार से अपने घर जाते हुए स्पॉट किया गया, इस दौरान उनके साथ पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक भी साथ थे, बिग बी ने सफेद और लाल रंग का जैकेट पहन रखा था, सिर पर टोपी लगा रखी थी, अब अमिताभ ने बहू ऐश्वर्या राय को लेकर ऐसा ट्वीट किया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है।अमिताभ का ट्वीट
महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर अपने विचार रखे हैं, उन्होने ट्विटर पर लिखा है, कि लोग अकसर कहते हैं और ये है हमारी घर की बहू,
ये नहीं कहते कि ये घर हमारी बहू का है। महानायक ने एक लाइन के जरिये बहुत बड़े मुद्दे के उठाया है।
रोजमर्रा की जिंदगी
इससे पहले अमिताभ ने एक ब्लॉग के जरिये अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को लेकर बहुत कुछ कहा है, उन्होने ब्लॉग में लिखा, कि दर्द से थोड़ा आराम मिला, तो दुनिया अचानक बेहद खूबसूरत लगने लगी,
आज दुनिया एक चमकदार सूरज की तरह चमक रही है, बहुत शांति है, यहां देखभाल के अच्छे इंतजाम हैं।
सोचने-समझने के लिये बहुत समय
महानायक ने आगे लिखा है कि उनका ज्यादातर समय काम में बीतता है, इसलिये वो उगता और चमकदार सूरज देख ही नहीं पाते हैं, कभी घर में, कभी कार में,
कभी वैनिटी वैन में तो कभी स्टूडियो में समय बितता है, सोचने-समझने के लिये बहुत समय है, लेकिन कुछ समय बाद ये सब चला जाएगा, जिंदगी को बहुत लाइटली नहीं लेना चाहिये, अपने लिये भी थोड़ा समय निकालना जरुरी है।


