एक बच्ची की मां पर आ गया था अनिल कुंबले का दिल, दिलचस्प है लव स्टोरी
टीम इंडिया के जंबो जहां एक तरफ मैदान पर गेंदों से कहर बरपा रहे थे, तो पर्सनल लाइफ में उनका दिल एक शादीशुदा महिला पर आ गया।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं,अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करने वाले कुंबले की पर्सनल लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग है, आइये आज हम आपको उनके क्रिकेट करियर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं।
शादीशुदा महिला पर आ गया दिल
टीम इंडिया के जंबो जहां एक तरफ मैदान पर गेंदों से कहर बरपा रहे थे, तो पर्सनल लाइफ में उनका दिल एक शादीशुदा महिला पर आ गया, दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है,
अनिल कुंबले ने ना सिर्फ उस महिला से शादी की बल्कि उनकी बच्ची को भी अपना नाम दिया।
ट्रेवल एजेंसी में काम
कुंबले ने चेतना नाम की महिला से शादी की है, जो पहले से ही शादीशुदा थीं, चेतना का पहले पति से रिश्ता ठीक नहीं था, वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी परेशान थी,
इसी वजह से वो अपने बिजनेसमैन पति का घर छोड़ अपनी बेटी के साथ अकेले रहती थी, उन दिनों चेतना एक ट्रेवल एजेंसी में काम करती थी। ट्रेवल एजेंसी में ही कुंबले और चेतना की मुलाकात हुई, कुछ दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गया।
आसान नहीं था राह
हालांकि स्टार क्रिकेटर के लिये चेतना को अपनाना आसान नहीं था, क्योंकि वो चेतना अपनी पहली शादी से काफी परेशान थी और नये रिश्ते में जाना नहीं चाहती थी,
लेकिन कुंबले ने उन्हें भरोसे में लिया और फिर अपने घर वालों को मनाया, जिसके बाद चेतना ने अपने पहले पति को तलाक दे दिया और दोनों ने 1 जुलाई 1999 को शादी कर ली, चेतना की पहली शादी से एक लड़की थी, जिन्हें अनिल कुंबले ने अपना नाम दिया, उनका नाम आरुणी कुंबले है।
खुशहाल जिंदगी
हालांकि अनिल कुंबले और चेतना को आरुणी की कस्टडी के लिये कोर्ट के चक्कर काटने पड़े, बाद में कोर्ट ने इन्हें बच्ची की कस्टडी दे दी, अनिल कुंबले से शादी के बाद चेतना के दो बच्चे हुए,
बेटे का नाम मयस और बेटी स्वास्तिक है। हाल ही में कुंबले को आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना मुख्य कोच बनाया है।




