रणवीर की ऐसी हरकत से अनुष्का शर्मा को आया गुस्सा, सबके सामने लगाई डांट, वी़डियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
अनुष्का शर्मा इस वीडियो में रणवीर सिंह से कह रही हैं कि वो होस्ट नहीं हैं, हालांकि रणवीर अनुष्का की बातों का बुरा नहीं मानते हैं और सॉरी कहकर पीछे की तरफ हट जाते हैं।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भले इन दिनों फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज हमेशा ही सुर्खियों में रहती है, दरअसल हाल ही में अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, इस वीडियो में बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस अनुष्का रणवीर सिंह को सबके सामने डांटती हुई नजर आ रही हैं।

सबके सामने लगाया डांट
अनुष्का शर्मा इस वीडियो में रणवीर सिंह से कह रही हैं कि वो होस्ट नहीं हैं, हालांकि रणवीर अनुष्का की बातों का बुरा नहीं मानते हैं और सॉरी कहकर पीछे की तरफ हट जाते हैं,
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अवॉर्ड शो का वीडियो
आपको बता दें कि अनुष्का और रणवीर का ये वीडियो एले ब्यूटी अवॉर्ड्स शो का है, इस शो के दौरान रणवीर सफलता पर बात कर रहे थे,
वो शो के दौरान कह रहे थे कि सफलता का मतलब हर व्यक्ति के लिये अलग-अलग होता है, इसी दौरान वो सफलता का मतलब पूछने के लिये अनुष्का के पास पहुंचते हैं।

मजाक में डांट दिया 
रणवीर के इसी सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने उनसे कहा, कि आप होस्ट नहीं हैं, इसके बाद रणवीर सिंह सॉरी कहते हुए पीछे हट गये, हालांकि अनुष्का शर्मा ने ये बात उनसे मजाक में कही थी,

मालूम हो कि रणवीर ने अपना डेब्यू अनुष्का के साथ ही फिल्म बैंड, बाजा, बारात से की थी।