झगड़े के बाद बेन स्टोक्स ने पत्नी का दबाया था गला? खुद बीवी ने बताया उस आधी रात का पूरा सच
ये पूरा मामला पिछले हफ्ते आयोजित एक प्रोफेशनल क्रिकेट अवॉर्ड शो का है, यहां से स्टोक्स और उनकी पत्नी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी।
इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और विवादों का चोली-दामन का साथ है, स्टोक्स मैदान पर हों या उससे बाहर, अकसर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं,अब ताजा मामला उनकी पत्नी से जुड़ा हुआ है, दरअसल अंग्रेज क्रिकेटर पर पत्नी से मारपीट का आरोप लगा, जिसके बाद अब खुद उनकी बीवी ने आकर पूरे मामले की सच्चाई दुनिया को बता दी है।
क्या है मामला
दरअसल ये पूरा मामला पिछले हफ्ते आयोजित एक प्रोफेशनल क्रिकेट अवॉर्ड शो का है, यहां से स्टोक्स और उनकी पत्नी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी,
जिसमें स्टार क्रिकेटर का हाथ उनकी पत्नी के गले पर है, ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई, जिसके बाद अब उनकी पत्नी क्लेयर को सफाई देने के लिये आगे आना पड़ा है।
बीवी ने दी सफाई
बेन स्टोक्स की पत्नी क्लेयर ने ट्वीट कर इन आरोपों को फर्जी बताया है, उन्होने ट्विटर पर लिखा है कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा, कि ये लोग इतना सब कुछ कैसे बना सकते हैं,
मैं और मेरे पति बेन हंसी मजाक में एक-दूसरे का मुंह दबा रहे थे, इस तरह हम अपना प्यार भी जता रहे थे, लेकिन लोगों ने इसकी अलग कहानियां बना दी, इसके बाद हम मैकडोनाल्ड्स गये थे।
बेन स्टोक्स ने भी किया ट्वीट
आईसीसी विश्वकप 2019 में इंग्लैंड की जीत के हीरो स्टोक्स ने पत्नी की ट्वीट पर किसिंग इमोजी के साथ री-ट्वीट किया, ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है,
पहले कहा जा रहा था कि स्टोक्स ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उनका गला दबाने की कोशिश की।
Unbelievable what nonsense these people will make up! Me and Ben messing about squishing up each other’s faces cos that’s how we show affection and some pap tries to twist it in to a crazy story! And all before we then have a romantic McDonalds 20 mins later! @benstokes38 pic.twitter.com/1HmPV1ZfxG— Clare Stokes (@clarey_11) October 8, 2019



