बिहार में दोहराई गई साक्षी मिश्रा की कहानी, वीडियो जारी कर लड़की ने कहा पापा जी परेशान मत कीजिए
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
प्रेम विवाह करने वाली युवती ने थाना प्रभारी को लिखे अपने पत्र में कहा है कि मैं अमृता कुमारी उर्फ मधु ने अपनी मर्जी से राजकुमार से शादी की है, मैं बालिग हूं और उनके साथ ही जिंदगी बिताना चाहती हूं।
यूपी बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश कुमार की कहानी अब बिहार में दोहराई गई है, बेतिया के इलमराम चौक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने साक्षी की तरह ही प्रेम विवाह किया है और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, इस वीडियो में लड़की अपने परिजनों से ससुराल वालों को परेशान नहीं करने की अपील कर रही है, युवती ने चनपटिया थाना अध्यक्ष को आवेदन भेजकर अपनी और अपने ससुराल वालों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।पत्र लिखकर गुहार
प्रेम विवाह करने वाली युवती ने थाना प्रभारी को लिखे अपने पत्र में कहा है कि मैं अमृता कुमारी उर्फ मधु ने अपनी मर्जी से राजकुमार से शादी की है,
मैं बालिग हूं और उनके साथ ही जिंदगी बिताना चाहती हूं, अपने घर वापस नहीं जाना चाहती, यदि मेरे मम्मी-पापा किसी भी प्रकार का केस करते हैं, तो वो झूठा होगा, अमान्य होगा, अगर मेरे मम्मी-पापा राजकुमार के घर वालों को परेशान करते हैं, तो असकी जिम्मेवारी मेरे मम्मी-पापा की होगी।
वीडियो वायरल
अमृता कुमार नाम की इस युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी बात को दुहरा रही हो, वो कह रही है,
कि वो बालिग है और अपनी मर्जी से राज कुमार के साथ शादी की है, इसमें ना तो उनके परिवार और ना ही किसी दोस्त का कोई रोल है। आपको बता दें कि दो महीने पहले बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने भी घर से भागकर एक दलित युवक से शादी कर ली थी, फिर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पिता और भाई पर कई तरह के आरोप लगाये थे।
सोच बदलने की अपील
साक्षी मिश्रा ने घर से भागकर भाई के दोस्त से शादी की थी, फिर उन्होने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा था कि उनकी जान को खतरा है,
उन्होने अपने पापा से गुहार लगाते हुए कहा था कि अब शादी हो चुकी है, इसलिये धमकी देना बंद करें, साथ ही साक्षी ने अपने पिता से सोच बदलने की गुजारिश की थी, ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।


