बचपन में छोड़ गये पिता, रोते हुए मां ने सुनाई दास्तां, ऐसे जमीन से उठकर नंबर वन गेंदबाज बनें जसप्रीत बुमराह
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को साझा किया है, जिसमें बुमराह और उनकी मां पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।
टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज और डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह और उनकी मां दलजीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दोनों अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक दिख रहे हैं, बुमराह की मां तो अपने संघर्ष को दिनों को याद कर रो पड़ी और उन्होने बताया कि कैसे उन्होने उन दिनों को काटा।रो पड़ी बुमराह की मां
आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को साझा किया है, जिसमें बुमराह और उनकी मां पुराने दिनों को याद कर रहे हैं,
दलजीत अपने बेटे के संघर्ष की कहानी को याद कर भावुक हो जाती हैं और आखिरी में उनकी आंखें छलछला जाती है, तो स्टार गेंदबाज भी इमोशनल दिख रहे हैं।
यॉर्कर स्पेशलिस्ट
बुमराह की मां ने बताया कि उन्हें दिन में सोने की आदत है, लेकिन बुमराह उन्हें काफी इरिटेट करते थे, वो घर में क्रिकेट खेलते थे, जिससे उनकी नींद में खलल पड़ती थी,
जिसके बाद उन्होने उन्हें बिना शोर किये क्रिकेट खेलने को कहा, जिसके बाद उन्होने दीवार और जमीन को जोड़ पर गेंदबाजी करने की प्रैक्टिस शुरु की, ताकि गेंद के टप्पे से आवाज ना हो, इसी वजह से बुमराह यॉर्कर स्पेशलिस्ट गेंदबाज बन गये।
बचपन में उठा पिता का साया
बुमराह के सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था, जिसकी वजह से परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई, उन्हें आर्थिक रुप से भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा,
बुमराह ने बताया कि मेरे पास सिर्फ एक जोड़ी जूते थे, एक ही टी-शर्ट थी, वो उसे ही रोजाना धोते थे और पहनते थे, बचपन में आपने ऐसी कहानियां सुनी होगी, कि आपको किसी ने खेलते हुए देखा और चुन लिया, मेरे साथ सच में ऐसा ही हुआ था।
नीता अंबानी ने साझा की कहानी
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने लंदन में आयोजित स्पोर्ट्स समिट में इस समय विश्व के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बुमराह की कहानी साझा की,
नीता अंबानी ने कहा कि बीते दस सालों में मुंबई इंडियंस ने कई युवा खिलाड़ियों को खोज निकाला, जिसमें पंड्या ब्रदर्स जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, बुमराह मुंबई इंडियंस के 2013 से हिस्सा हैं।
“Talent can come from anywhere and reach the pinnacle of success.”— Mumbai Indians (@mipaltan) October 9, 2019
📹 Watch the transformational journey of @Jaspritbumrah93 from a rookie to a world-beater 🏆#OneFamily #CricketMeriJaan #LeaderInSport #LeadersWeek #NitaAmbani @ril_foundation pic.twitter.com/hFUqvQnHSv



