मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण पर बड़ा फैसला, एक नहीं बल्कि इतने डिप्टी सीएम लेंगे शपथ
सूत्रों का दावा है कि इस बार खट्टर सरकार में दो डिप्टी सीएम होंगे, गठबंधन के ऐलान के साथ ही अमित शाह ने बताया था कि सीएम पद बीजेपी और डिप्टी सीएम पद जेजेपी का होगा।
हरियाणा में किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, सत्ताधारी बीजेपी जादूई आंकड़े से 6 विधायक पीछे रह गई, चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सरकार बनाने को लेकर सरगर्मियां तेज है, शनिवार को चंडीगढ में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सरकार गठन को लेकर निर्णय लिया गया, सूत्रों का दावा है कि सीएम मनोहर लाल खट्टर रविवार दोपहर दो बजे राजभवन में शपथ ले सकते हैं।दो डिप्टी सीएम
सूत्रों का दावा है कि इस बार खट्टर सरकार में दो डिप्टी सीएम होंगे, गठबंधन के ऐलान के साथ ही अमित शाह ने बताया था कि सीएम पद बीजेपी और डिप्टी सीएम पद जेजेपी का होगा,
इसके साथ ही बीजेपी के कोटे से ही इस बार एक और मंत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, यानि हरियाणा में दुष्यंत के साथ और और डिप्टी सीएम होगा।
खट्टर चंडीगढ पहुंचे
इससे पहले शनिवार सुबह निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली से चंडीगढ पहुंचे, वहां वो सीधे अपने आधिकारिक आवास पर गये,
कुछ देर बाद ही करीब सवा ग्यारह बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरु हुई, जिसमें खट्टर के अलावा, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रभारी अनिल जैन समेत तमाम नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए, इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी उपस्थित थे।
दुष्यंत चौटाला भी चंडीगढ पहुंचे
जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला भी शनिवार दोपहर दिल्ली से चंडीगढ पहुंच चुके हैं, कहा जा रहा है कि दुष्यंत राज्यपाल से मुलाकात कर बीजेपी को समर्थन का पत्र सौंपेगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे,
इससे पहले शुक्रवार देर शाम ऐलान हो चुका है, कि मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा और डिप्टी सीएम पद जेजेपी को दिया जाएगा।


