पत्नी प्रेमी के साथ अंतरंग पलों में खोयी थी, पति ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर उठाया ऐसा कदम

महिला के पति ऊदल शर्मा ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद उसने पत्नी और प्रेमी दोनों की पिटाई की, फिर धारदार हथियार से धीरज का गला काट कर हत्या कर दी। 

यूपी पुलिस ने तीन महीने पुराने एक हत्याकांड को सुलझाने का दावा किया है, घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपनी पत्नी को गैर मर्द (प्रेमी) के साथ संबंध बनाते देख लिया था, जिसकी वजह से उसने पत्नी के प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी, घटना के तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपी पति की  निशानदेही पर मृतक का कंकाल बरामद किया है।

क्या है मामला
रिपोर्ट के अनुसार धीरज सैनी बांदा के बिसंडा का रहने वाला था, धीरज के कर्वी कोतवाली सीतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कटरा गुदर निवासी ऊदल शर्मा की पत्नी से अवैध संबंध बन गये थे,
ये संबंध उसके मायके बरगढ में तब बने थे, जब वो वहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता था, 7 जुलाई 2019 को वो अपनी प्रेमिका से मिलने कटरा गुदर पहुंचा, जहां दोनों हमबिस्तर थे, तभी महिला के पति ऊदल शर्मा ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद उसने पत्नी और प्रेमी दोनों की पिटाई की, फिर धारदार हथियार से धीरज का गला काट कर हत्या कर दी।

शव को लगाया ठिकाने 
हत्या के बाद ऊदल ने शव को गद्दे में बांध साइकिल से देवांगना घाटी में फेंक दिया, इसके बाद ऊदल पूरे परिवार समेत गायब हो गया था, दूसरी ओर जब धीरज अपने घर नहीं पहुंचा,
तो उसकी मां राम दुलारी ने अगले महीने 4 अगस्त को बिसंडा थाने में ऊदल और उसकी पत्नी के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज कराया, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने कहा  कि बिसंडा थाने का मुकदमा ट्रांसफर होकर चित्रकूट के कर्वी कोतवाली में आया, धीरज की मां को बुलाकर जब पूरी जानकारी ली गई, तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला।

कंकाल बरामद
सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर ने जब ऊदल को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था,
जब उसने अपनी आंखों से पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखी, तो उसके सिर भूत सवार हो गया, उसने तभी प्रेमी के गर्दन पर ताबड़तोड़ हमले कर उसकी हत्या कर दी, ऊदल की निशानदेही पर पुलिस ने देवांगना घाटी से कंकाल बरामद किया है, जिसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।