इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ सात फेरे लेंगे स्टार क्रिकेटर मनीष पांडे, शादी की तारीख का ऐलान

30 वर्षीय बल्लेबाज साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस से शादी करने जा रहे हैं, मनीष पांडे की शादी का तारीख भी तय हो चुकी है।

टीम इंडिया के मध्य क्रम बल्लेबाज मनीष पांडे जल्द ही जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, जी हां, मनीष को अपना जीवनसाथी मिल गया है,
स्टाइलिश क्रिकेटर के रुप में उभरे मनीष पांडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, इस बात का ऐलान हो चुका है कि एक खूबसूरत एक्ट्रेस उनकी जीवनसंगिनी बनेगी।

शादी की तारीख तय
30 वर्षीय बल्लेबाज साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस से शादी करने जा रहे हैं, मनीष पांडे की शादी का तारीख भी तय हो चुकी है,
बताया जा रहा है कि दायें हाथ के बल्लेबाज फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक टीम की कप्तानी कर रहे हैं, इससे पहले वेस्टइंडीज दौरे पर वो टीम इंडिया का हिस्सा था, फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे।

आश्रिता बनेगी दुल्हन
आईपीएल के पहले शतकवीर मनीष पांडे इसी साल 2 दिसंबर को मुंबई में दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं, पिछले काफी समय से अफवाह थी,
कि आश्रिता और मनीष रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अब इससे पर्दा उठ गया है, दोनों ने शादी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

साउथ फिल्मों की चर्चित नाम
आश्रिता शेट्टी दक्षिण भारतीय फिल्मों का बड़ा चेहरा बन चुकी हैं, 26 वर्षीय एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार मनीष पांडे की शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद रहेंगे, शादी की रस्में दो दिन तक मुंबई में चलेगी,
कहा तो ये भी जा रहा है कि पांडे ने दिसंबर के पहले हफ्ते में अपनी शादी की तारीख इसलिये रखी है, क्योंकि शेड़्यूल के मुताबिक टीम इंडिया के खिलाड़ी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिये मुंबई में रहेंगे, तो वो भी शादी में शामिल हो सकेंगे।