20 साल से महिला IAS के प्यार में पागल था कमांडेंट, पकौड़े वाले की वजह से पहुंच गया जेल
दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, लोधी कॉलोनी पुलिस ने गुरुवार शाम को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
CISF के कमांडेंट ने राजस्थान कैडर की महिला आईएएस के पति को फंसाने के लिये साजिश रची, उसने उनकी कार में चरस रखकर पुलिस को सूचना दे दी, हालांकि आरोपी की चालाकी ज्यादा दिन नहीं चली, लोधी कॉलोनी पुलिस ने आरोपी कमांडेंट रंजन प्रताप सिंह (44 साल) और उसके वकील साथी नीरज चौहान को मामले में गिरफ्तार कर लिया, कमांडेंट ने पुलिस को जो स्टोरी बताई वो हैरान करने वाला था, दरअसल आरोपी महिला आईएएस से प्यार करता था, इसलिये उसके पति को रास्ते से हटाने के लिये ऐसी साजिश रची।सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला
दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, लोधी कॉलोनी पुलिस ने गुरुवार शाम को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया,
जहां से कमांडेंट को एक दिन के रिमांड पर लिया, जबकि नीरज चौहान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि CISF के डीआईजी को फोन पर सूचना दी गई थी कि इलेक्ट्रॉनिक निकेतन सीजीओ कॉम्पलेक्स में पार्क की गई आई-20 कार में ड्रग्स रखी है। जब वाहन की चेकिंग की गई तो उसमें से 550 ग्राम चरस मिला, ये कार राजस्थान कैडर की महिला आईएएस के पति अमित सावन की थी, अमित केन्द्रीय सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय में कंसल्टेंट (प्राइवेट) हैं, और इलेक्ट्रॉनिक निकेतन में रहते हैं।
पकौड़े वाले का फोन
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की, तो पता चला कि जिस फोन से सूचना दी गई थी, वो नंबर महरौली निवासी और पकोड़े बेचने वाले शख्स का है,
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो उन्होने बताया कि कटवरिया सराय में एक व्यक्ति ने उससे मोबाइल मांग कर फोन किया था, इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक निकेतन के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरु किया, तो दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमते दिखे।
आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुचेज खंगालने पर पुलिस ने साकेत निवासी कमांडेंट रंजन प्रताप सिंह और उसके साथी नीरज को गिरफ्तार किया, दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया,
कमांडेंट ने बताया कि वो बीस साल से महिला आईएएस से प्यार करता है, उसके पति को रास्ते से हटाने के लिये उसने साजिश रची।
20 साल पहले ऐसे हुआ था प्यार
आरोपी ने बताया कि वो महिला आईएएस से बदला लेना चाहता था, रंजन महिला से बीस साल पहले तब मिला था, जब दोनों सिविल सर्विसेज की तैयारी करते थे,
साल 2000 में दोनों ने एक साथ कोर्स भी किया था, तब से रंजन प्रताप महिला से एकतरफा प्यार करते थे, यही वजह थी कि महिला की किसी और से शादी हो जाने से खुश नहीं थे। हालांकि शादी के बाद वो भी उससे लगातार संपर्क में थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से महिला आईएएस कमांडेंट का फोन नहीं उठा रही थी, इसी बात को लेकर आरोपी नाराज हो गया था। बदला लेने के लिये उसने पूरी साजिश रची।



