धनतेरस- 100 साल बाद बन रहा है अद्भुत महासंयोग, इस शुभ मूहूर्त में करें खरीददारी और पूजा
धनतेरस पर पूजा के अलावा सोना-चांदी, बाइक, कार, प्रॉपर्टी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सामान भी खरीदने के लिये सुबह से शाम तक तमाम मूहूर्त बन रहे हैं।
दिवाली की शुरुआत 25 अक्टूबर को धनतेरस यानी धनत्रयोदशी से हो जाएगी, इस बार धनतेरस के दिन शुक्र प्रदोष और धन त्रयोदशी का महासंयोग बन रहा है, इस दिन बह्म और सिद्धि योग रहेगा, ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस दिन जो भी शुभ कार्य या खरीददारी की जाएगी वो समृद्धिकारक होगी।शुभ मूहूर्त
धनतेरस पर पूजा के अलावा सोना-चांदी, बाइक, कार, प्रॉपर्टी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सामान भी खरीदने के लिये सुबह से शाम तक तमाम मूहूर्त बन रहे हैं,
ज्योतिषी के मुताबिक शुभ मूहूर्त में भगवान धनवंतरि की पूजा करना शुभ होगा, घरों में पूजन का उत्तम मूहूर्त वृष लग्न में शाम 6.12 से लेकर 8.28 बजे तक रहेगा।
धनतेरस पर खरीददारी के मूहूर्त
इलेक्ट्रॉनिक सामान और गैजेट खरीदने के लिये सुबह 9 बजे से 2.40 बजे तक का समय शुभ है, जिन्हें वाहन की खरीददारी करनी है, उनके लिये 2.12 बजे तक का समय शुभ है।
बर्तन, आभूषण और कपड़े की खरीददारी करने वालों के लिये शाम 5.30 बजे तक का समय शुभ रहेगा। घरेलू सामान की खरीददारी शाम साढे सात बजे तक कर लें।
भगवान धनवंतरि
पंडित जी ने बताया कि इस दिन भगवान धनवंतरि का पूजा किया जाना चाहिये, इसे कामेश्वरी जयंती भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन पूजन से कामनाएं पूरी होती है,
आभूषण और धातुओं में स्वर्ण धातु का शुभ लग्न में खरीदने से धन की देवी लक्ष्मी का आगमन सदैव के लिये रहता है।


