हेमा मालिनी बनने वाली थी इस स्टार एक्टर की पत्नी, धर्मेन्द्र ने किया ऐसा काम, कि टूट गई शादी

हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी में इस बात का जिक्र किया है, कि उन्होने अपने माता-पिता से धर्मेन्द्र से अपने रिश्ते को छुपा रखा था।

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं, आज हम इस खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जो शायद कम ही लोगों को पता है। भले हेमा मालिनी स्टार धर्मेन्द्र के प्यार में पागल थी, लेकिन उनके घर वालों ने उनकी शादी कहीं और तय कर दी थी, शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थी, दोनों परिवार मद्रास भी पहुंच चुके थे, लेकिन इसी दौरान धर्मेन्द्र ने कुछ ऐसा कर दिया, कि ये शादी टूट गई।

घर वालों से छुपा रखा था रिश्ता 
हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी में इस बात का जिक्र किया है, कि उन्होने अपने माता-पिता से धर्मेन्द्र से अपने रिश्ते को छुपा रखा था, क्योंकि वो पहले से शादीशुदा थे,
हेमा के घर वालों को जब इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होने दोनों के मिलने  पर भी रोक लगा दिया, उन दिनों ड्रीम गर्ल जितेन्द्र के साथ दो फिल्में कर रही थी, दोनों में अच्छी दोस्ती भी थी।

बनने वाली थी जितेन्द्र की दुल्हन
ड्रीम गर्ल के घर वालों ने स्टार जितेन्द्र के साथ उनकी शादी तय कर दी, जितेन्द्र भी हेमा को बेहद पसंद करते थे, उनके दिल में इनके लिये फीलिंग्स थी, उन्होने हेमा से इसे जाहिर भी किया था,
लेकिन दोनों सिर्फ दोस्त ही रहे, घर वालों के कहने के बाद हेमा शादी को राजी हो गई, दोनों परिवार शादी की रस्मों के लिये मद्रास भी पहुंच गये थे।

धमेन्द्र ने कर दी नौटंकी 
शादी वाले स्थान पर धर्मेन्द्र भी पहुंच गये, उन्हें वहां देख हेमा के पिता काफी नाराज हुए, लोगों ने वहां से धर्मेन्द्र को चले जाने  को कहा, लेकिन वो नहीं हिले, काफी बहस के बाद धर्मेन्द्र को हेमा से अकेले बात करने की अनुमति मिली, परिवार के लोग बाहर इंतजार कर रहे थे,
जब हेमा बाहर निकली, तो उनके चेहरे से साफ दिख रहा था कि वो बहुत रोई हैं, बाहर आते ही उन्होने शादी से इंकार कर दिया, ड्रीम गर्ल के इस फैसले से जितेन्द्र काफी नाराज हुए थे, बाद में जितेन्द्र की शादी शोभा और धर्मेन्द्र की दूसरी पत्नी हेमा बनीं।