टी-20 विश्वकप में धोनी की जगह लेने को बेताब है ये बल्लेबाज, कहा फिनिशर की भूमिका लेने को तैयार
टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि वो टी-20 विश्वकप में टीम के लिये वही भूमिका निभाने के लिये बिल्कुल तैयार हैं जो धोनी इतने सालों से निभाते आ रहे हैं।
टी-20 विश्वकप में अब करीब एक साल का समय रह गया है, अगला विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा, भारतीय फैंस को इस बात का ब्रेसबी से इंतजार है कि पूर्व कप्तान धोनी इस विश्वकप का हिस्सा होंगे या नहीं, माही पिछले तीन महीने से क्रिकेट से दूर हैं,लेकिन अभी तक उन्होने रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है, खुद धोनी ने तो इस पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि धोनी टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे, लेकिन अब एक और विकेटकीपर बल्लेबाज ने धोनी की जगह दावा ठोंक दिया है।
टी-20 विश्वकप टीम में जगह
टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि वो टी-20 विश्वकप में टीम के लिये वही भूमिका निभाने के लिये बिल्कुल तैयार हैं जो धोनी इतने सालों से निभाते आ रहे हैं,
आईसीसी विश्वकप के बाद से दिनेश कार्तिक टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि टी-20 विश्वकप में उन्हें फिनिशर की भूमिका मिल सकती है, मौजूदा समय में तमिलनाडु के कप्तान विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं।
पहले भी टीम इंडिया के लिये ऐसा काम किया
कार्तिक ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि टी-20 विश्वकप अभी एक साल दूर है, मैं घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं, मुझे उम्मीद है कि मैं टी-20 विश्वकप खेल सकूंगा,
34 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि मुझे लगता है कि मैच फिनिशर वो अहम हिस्सा है, जिस पर टीम इंडिया की नजरें है, उन्हें एक ऐसा खिलाड़ी चाहिये, जो ऐसे हालात में मैच जिता सके। मैंने टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिये भी ऐसा किया है, लेकिन मुझे विश्वकप के बाद टीम से बाहर कर दिया गया, बावजूद इसके मुझे लगता है कि मैं टीम के लिये फिनिशर की भूमिका निभाने के लिये बिल्कुल उपयुक्त खिलाड़ी हूं, जो धोनी लंबे समय से निभाते आ रहे हैं, मैंने केकेआर और तमिलनाडु के लिये ऐसा किया है, अगर टीम में इस स्थान के लिये जगह बनती है, तो मैं उसकी ओर ब्रेसबी से देख रहा हूं, मैं टी-20 विश्वकप खेलना चाहता हूं।
8 गेंद में 29 रन
दिनेश कार्तिक ने पिछले साल कोलंबो में निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 8 गेंद में 29 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी,
इतना ही नहीं पिछले दो साल में सफलता पूर्वक लक्ष्य का पीछा करने के दौरान सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने वाले खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ही हैं, दिनेश हर बार आखिरी तक टिके रहे हैं, उन्होने सात 142.42 के औसत से 141 रन बनाये हैं।
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
आईसीसी विश्वकप में कार्तिक को सिर्फ दो ही मैच में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होने सिर्फ 14 रन बनाये, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में वो बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं,
उन्होने 6 पारियों में 87.25 के औसत से 349 रन बनाये हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135 का रहा है, उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन का ही कमाल है कि उनकी टीम लगातार 9 मैच जीत चुकी है, उन्होने टूर्नामेंट में 4 अर्धशतक लगाये हैं, उन्होने सभी पारियां पांचवें नंबर पर खेली है।




