इस दिवाली जरुर करें ये उपाय, हमेशा के लिये दूर हो जाएगी धन की कमी, घर आएगी बरकत

अगर आप अपनी आय को बढाना चाहते हैं, तो इस दिवाली साबूत उड़द, दही, सिंदूर लेकर पीपल की जड़ में रख दें, फिर वहां एक दीपक जलाएं।

दिवाली पर घर में धन संपदा और सुख शांति के लिये मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, दिवाली के दिन धन धान्य की कामना की जाती है, पुराने जमाने में इस दिन साधु सिद्धि की कामना करते थे, वहीं तंत्र मंत्र को मनाने वाले टोटकों में श्रद्धा रखते हैं, इस दिवाली आप भी कुछ आसान से टोटकों को आजमा कर अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं, आइये आपको बताते हैं कि आप क्या उपाय कर सकते हैं।

आय में वृद्धि 
अगर आप अपनी आय को बढाना चाहते हैं, तो इस दिवाली साबूत उड़द, दही, सिंदूर लेकर पीपल की जड़ में रख दें, फिर वहां एक दीपक जलाएं, ऐसा करने से आपको धन की कमी नहीं होगी।
यदि आप चाबते हैं कि जल्द ही धन लाभ हो, तो इसके लिये दिवाली की शाम किसी बरगदक के पेड़ की जटा में गांठ लगाएं, फिर धन लाभ के बाद उस गांठ को खोल दें।

फिजूलखर्ची से छुटकारा
हत्थाजोड़ी में सिंदूर लगाकर पैसे रखने वाली जगह पर रखने से आपकी इनकम बढेगी, साथ ही फिजूल के खर्चों से भी छुटकारा मिलेगा, गन्ने की जड़ को लाल वस्त्र में लपेटकर सिंदूर और लाल चंदन लगाएं,
इसे तिजोरी या अलमारी में रख दें। धन की कमी नहीं होगी।

गोमती चक्र
माता लक्ष्मी की पूजा के समय गोमती चक्र को पूजा की थाली में रखकर पूजा करें, ऐसा करने से धन लाभ होगा, इसके साथ ही दिवाली की रात उल्लू की तस्वीर तिजोरी या लॉकर पर लगाएं,
माना जाता है, कि उल्लू हर पूर्णिमा को पीपल के चक्कर लगाता है, जहां मां लक्ष्मी निवास करती है, उल्लू की तस्वीर होने से देवी लक्ष्मी आपकी तिजोरी में हमेशा निवास करेगी।